होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा, E-KYC प्रक्रिया की हुई सराहना

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक की। ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा पीडीएस (PDS) के अंतर्गत संपन्न की गई ई-केवाईसी (E-KYC) प्रक्रिया की विशेष रूप से सराहना की। समीक्षा के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और भविष्य की योजनाओं पर मुहर लगी।

मुख्यमंत्री द्वारा सराहे गए मुख्य बिंदु और निर्णय

शहरी और तकनीकी सुधार

  • शहरी गैस वितरण: शहरी गैस वितरण कंपनियों को अपेक्षित सहयोग के लिए जिला स्तर पर सिंगल विंडो पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा।

  • जन पोषण केंद्र: इंदौर जिले की 30 उचित मूल्य दुकानों का जन पोषण केंद्र के रूप में उन्नयन किया जाएगा।

  • तकनीकी निगरानी:

    • पात्र हितग्राहियों के मोबाइल पर एसएमएस द्वारा राशन प्रदाय की सूचना दी जाएगी।

    • मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहनों में जीपीएस के माध्यम से स्टेट लेवल से मॉनिटरिंग की जाएगी।

    • उचित मूल्य दुकानों पर आधुनिक पीओएस मशीनें लगाई जाएंगी।

  • वेयरहाउसिंग में तकनीक: वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा संचालित गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए इमेजिनेशन मेजरमेंट एप, फुमिगेशन एप और इंस्पेक्शन एप बनाए गए हैं।

सिंहस्थ 2028 की तैयारी

  • दुकानें और राशन कार्ड: सिंहस्थ 2028 के लिए मेला क्षेत्र में 40 उचित मूल्य दुकानों की स्थापना और अखाड़ों की मांग अनुसार अस्थाई राशन कार्ड जारी किया जाना प्रस्तावित है।

  • गैस कनेक्शन: अखाड़ों को अस्थाई गैस कनेक्शन भी जारी किए जाएंगे।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram