मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Satna :नव वर्ष के कैलेंडर का विमोचन सम्पन्न, हरिओम ने कहा – लोकतंत्र में संख्या बल को दिया जाता है महत्व

सतना,मध्यप्रदेश।। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश द्वारा नव वर्ष 2024 के कलेंडर का विमोचन कार्यक्रम रविवार को चाणक्यपुरी कॉलोनी में वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री एवं रीवा संभाग के प्रभारी हरिओम गुप्ता के मुख्य अतिथि में सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम के संयोजक मौसम ताम्रकार थे हरिओम गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में संख्या बल महत्व दिया जाता है मुंडियो की गिनती होती है।

Image credit by social media

इसलिए सभी लोग अपनी एकता का परिचय देते हुए अपनी संख्या की ताकत दिखाये समाज के सभी घटकों के वैश्य बंधु परोपकार,समाज सेवा पीड़ित मानवता की सेवा कार्य करते हुए अपने लोगो की भी हर संभव मदद भी करे।उन्होंने बताया कि पूरे मध्य प्रदेश के सभी जिलों में 17 दिसंबर को नव वर्ष के 12 पेज का कलर फूल कलेंडर का विमोचन कार्यक्रम किया जा रहा है।


इसे भी पढ़े – New Jhumka Design 2024 :आपको लुभाने के लिए बाजार में नए ईयररिंग डिजाइन,जरूर करे ट्राई!


यह कलेंडर बहुउपयोगी है इस कैलेंडर में महत्वपूर्ण जानकारीयो के साथ-साथ पूरे म.प्र. के मूल इकाई,महिला इकाई,युवा इकाई के जिला अध्यक्षो एंव सभी 428 तहसील अध्यक्षो के मोबाइल नम्बर है अगर आपको किसी भी जिले या तहसील में काम पड़ता है या कोई जानकारी चाहिए तो संगठन के पदाधिकारियों को फोन लगाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है यह कैलेंडर सभी सदस्यों को निशुल्क वितरित किए जाएंगे।


इसे भी पढे – सतना को दिलाई गिनीज और एशिया बुक रिकॉर्ड में अनुराग ने पहचान


इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री हरिओम गुप्ता सतना जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता जिला प्रभारी लखन केसरवानी महिला जिला अध्यक्ष मीरा अग्रवाल महामंत्री सुरेश गुप्ता कार्यक्रम के संयोजक मौसम ताम्रकार युवा जिला प्रभारी अमित सोनी जिला उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल विष्णु अग्रवाल सागर गुप्ता दिनेश गुप्ता यशपाल अग्रवाल सुरेश जायसवाल राजेंद्र गुप्ता जितेंद्र साहू प्रकाश गुप्ता मनीष जायसवाल सुरेश केसरवानी अखिलेश केसरवानी राजेंद्र गुप्ता विजय गुप्ता विष्णु गुप्ता सहित काफी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button