खूबसूरती पर रेखा से पूछा गया सवाल तो दिया था कुछ ऐसा जवाब,आप भी सुनकर चौक जाएंगे

Satna Times :

हिंदी फिल्मों की बेहद खूबसूरत अदाकारा रेखा आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। केवल दर्शक ही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री की तमाम एक्ट्रेस भी रेखा की खूबसूरती की कायल हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब उनके लुक्स को लेकर तरह-तरह की बाते की जाती थी। इतना ही नहीं रेखा भले ही खुद को फिट रखती हैं, लेकिन उन्हें भी बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था।

रेखा ने काफी कम उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उस वक्त लुक्स को लेकर उन्हें क्रिटिसाइज किया जाता था। इसलिए वो नई एक्ट्रेस को खूबसूरत दिखने के लिए अधिक मेहनत करने की सलाह देती हैं। साल 1985 में सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में रेखा ने कहा था खूबसूरती अंदरूनी और बाहरी दोनों होती है। लेकिन मोटा होना खूबसूरती नहीं होती।

रेखा के इस इंटरव्यू को लेकर काफी बहस भी छिड़ी थी। कई लोगों का मानना था रेखा ने जो कहा वो सही है वहीं कुछ को उनकी बात बिल्कुल गलत लगी। कुछ का कहना था कि रेखा को सोच समझकर बोलना चाहिए।

दरअसल सिमी ने उनसे उनकी ‘कायापलट’ के बारे में पूछा था। नई रेखा जो काफी फिट और आत्मविश्वास से भरी थीं, सिमी ने उनसे पूछा था कि उन्होंने ये बदलाव कैसे किया और क्या अन्य महिलाएं भी ऐसा कर सकती हैं। इसपर रेखा ने जवाब दिया,”केवल लुक्स ही क्यों वो अपनी इच्छा के मुताबिक कुछ भी हासिल कर सकती हैं। मुझे लगता है ये दोनों तरह होना चाहिए, बाहर से भी और अंदर से भी।”

जब उनसे जवान महिलाओं को सलाह देने के लिए कहा गया। इसपर रेखा ने कहा,”सुंदर बनने के लिए आपको शारीरिक रूप से फिट होना पड़ेगा। अगर आप पतले हो सकते हैं तो अच्छी बात है, लेकिन मोटा तो बिल्कुल नहीं होना। मोटा बदसूरत होता है।” रेखा के इस बयान पर तमाम लोगों ने उन्हें बुरा भला कहा था। लोगों ने उन्हें कहा कि वो शुरुआत में खुद भी काली और मोटी थीं, वो ये बात कैसे बोल सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here