मध्यप्रदेशरीवाविंध्यहिंदी न्यूज

महाशिवरात्रि पर बना रिकार्ड: रीवा में 5100 किलो का बनाया गया खिचड़ी महाप्रसाद, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

REWA NEWS रीवा।। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर्व पूरे देशभर में बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। वहीं इस अवसर पर मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) जिले ने रिकॉर्ड बनाया है। आज महाशिवरात्रि के दिन शिव बारात समिति (Shiv Baraat Committee) ने 5100 किलो खिचड़ी का महाप्रसाद बनाया और इसे एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Asia Book of World Records) में दर्ज कराया है।

रीवा से महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रीवा के पचमट्ठा आश्रम में 51 सौ किलो खिचड़ी का भोग प्रसाद तैयार किया गया है। जिसके लिए कई दिनों से समिति द्वारा तैयारियां जोरों से चल रही थी। वही आज शिव बारात आयोजन समिति द्वारा खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इसके पहले एशिया बुक रिकॉर्ड में तीन हजार किलो का था। इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आज शिव बारात आयोजन समिति ने 51 सौ किलो खिचड़ी का महाप्रसाद बनाकर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया है।

रीवा जिले में महाशिवरात्रि के पर्व पर पिछले कई वर्षों से खिचड़ी बनाने की परंपरा चली आ रही है। इस बार शिव बारात आयोजन समिति ने भगवान भोलेनाथ के लिए महाप्रसाद के लिए 1100 किलो की लोहे से निर्मित एक कढ़ाई तैयार की। इस कढ़ाई में 100 किलो देशी घी, 4000 लीटर पानी, 600 किलो चावल, 300 किलो दाल, 100 किलो हरी सब्जियां डाली गईं। इस महाप्रसाद को बनाने के लिए 14-14 फीट के 3 करछुलों का इस्तेमाल किया गया। 21 शिव भक्तों ने मिलकर महाप्रसाद को बनाया। और महाप्रसाद को शिव भक्तों में वितरित किया गया।source lalluram

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button