मध्यप्रदेशविंध्यसिंगरौलीहिंदी न्यूज

Singrauli News : कुएं में समा गये सगे भाई-बहन,बाल-बाल बची मासूम बच्चो की माँ ,पैर फिसलने से हुआ ये बड़ा हादसा

सिंगरौली ।। मोरवा थाना क्षेत्र के खिरवा गांव में उस समय हड़कम्प का माहौल निर्मित हो गया। जब एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ घर से 100 मीटर दूरी पर स्थित कुएं में पैर फिसलने के कारण गिर गयी। मॉ तो कुएं में लगे एंगल से लटक गयी। किन्तु दोनों मासूम बच्चे कुएं के गहरे पानी में डूब गये। जिससे उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर मौके से पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर मासूम बच्चों के शव को बाहर निकलवाते हुए घटना की विवेचना में जुटी है। मृतक दोनों सगे भाई-बहन हैं। यह हृदय विदारक घटना रविवार की अलसुबह 5 बजे की है।

Photo by social media

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सूचनाकर्ता अमेरिका प्रसाद बिंद पिता स्व.धनुकधारी बिंद उम्र 55 वर्ष निवासी खिरवा मोरवा थाने में आकर इस बात की शिकायत किया कि मेरे छ: लड़के हैं जिनमें 5 की शादी हो चुकी है। तीसरे नंबर का लड़का राजेन्द्र बिंद जिसकी पत्नी बेबी बिंद जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी।

यह भी पढ़े – Satna News : रामपुर बघेलान की आंगनवाड़ी सहायिका बीना नामदेव को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

रविवार की अलसुबह तकरीबन 5 बजे अपने दो बच्चों बड़ी बेटी संध्या उम्र 3 वर्ष सबसे छोटा लड़का रितेश उम्र 3 माह को गोद में लेकर सास-ससुर के घर की तरफ जा रही थी। जहां 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं के समीप पहुंचते ही उसका पैर फिसला और वह बच्चों सहित कुएं में जा गिरी। जहां मॉ कुएं में लगे राड को पकड़कर लटक गयी। लेकिन दोनों मासूम बच्चे गहरे पानी में गिर गये। कुएं में गिरते ही महिला ने हल्ला-गुहार मचाया। इस दौरान घर के अन्य परिजन जब तक कुएं के समीप पहुंच मासूम बच्चों को बचा पाते उससे पहले ही बच्चों ने दम तोड़ दिया। वहीं मॉ को किसी तरह से बचा लिया गया है। घटना की सूचना पर मौके से पहुंची पुलिस ने मासूम बच्चों को कुएं से रेस्क्यू कराते हुए बाहर निकाल मर्ग कायम करते हुए घटना की विवेचना में जुट गयी है।

यह भी पढ़े – राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस पर आएगी शहडोल : मुख्यमंत्री शिवराज

मोरवा थाना क्षेत्र में हुई घटना के बार टीआई यूपी सिंह ने बताया कि महिला बेबी बिंद के तीन बच्चे थे जिनमें बड़ी बच्ची संध्या 3 वर्ष, दूसरी बच्ची प्रिया 15 माह एवं छोटा लड़का रितेश 3 महीने का था। महिला की दिमागी स्थिति ठीक नहीं रहती थी। जिसके कारण यह आज घटना घटित हुई है। जहां महिला बेबी बिंद की अब दूसरी बेटी प्रिया बची है। अलसुबह हुई इस घटना से पूरे गांव में सनाका पसर गया। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। महिला एवं उसके पति बदहवास हालत में हैं।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button