देशराष्ट्रीयलेटेस्ट न्यूज़हिंदी न्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देने के कारण राजा पटेरिया की मुश्किलें बढ़ गई है।

Satna times: कांग्रेस नेता राजा पटेरिया द्वारा पीएम मोदी की हत्या वाले बयान के बाद उन पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जिस पर मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने राजनीति के बदलते परिवेश पर कटाक्ष किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा इस समय की ऐसी गंगोत्री है। जिसमें जाते ही इंसान के सारे पाप धुल रहे हैं।
Govind Singh Comments On BJP:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देने के कारण राजा पटेरिया की मुश्किलें बढ़ गई है। उन पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है,  उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस पर मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने आज की सत्तारूढ़ पार्टी पर तीखे वार करते हुए राजनीति के बदलते परिवेश पर बड़ी टिप्पणी की है।
विपक्ष को समाप्त करने अपनाएं जा रहे नये हथकंडे

गोविंद सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश में सत्ता में बीजेपी के आते ही

लोकतांत्रिक व्यवस्था होने के बावजूद देश और प्रदेश में राजनीति का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। हालांकि इसकी कल्पना नहीं की गई थी। विपक्ष को पूरी तरह समाप्त करने के लिये न सिर्फ नये-नये हथकंडे अपनाएं जा रहे है, षडयंत्र भी रचे जा रहे है।

बोलने पर लगाया जा रहा प्रतिबंध – गोविंद सिंह
गोविंद सिंह ने अपने बयान में कहा है कि जब से बीजेपी सत्ता में आई है, तब से राजनीति का ताना बाना ही बदल गया है, विपक्ष को दुश्मन समझने लगे हैं, बोलने पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है। अब तो हालत यह हो गई है कि विपक्ष यदि भाजपा के खिलाफ भी बोल गया तो राष्ट्रद्रोही हो जाता है। यानी भाजपा और उसके नेता ही अब स्वयम्भू राष्ट्रभक्त बने बैठे हैं। बाकी सभी राष्ट्रद्रोही है।
राजा पटेरिया के भाषण का आधा हिस्सा दिखाकर माना गया दोषी
कांग्रेसी नेता ने कहा कि पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के भाषण का आधा हिस्सा दिखाकर उन्हें दोषी माना गया है। बिना जांच के एफआईआर दर्ज की गई है और गिरफ्तारी भी हो गई है। प्रदेश बीजेपी द्वारा प्रधानमंत्री के यह नंबर बढ़वाने के लिए आनन-फानन में प्रकरण भी दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी भी कराई गई है। गोविंद सिंह ने आरोप लगाया है कि पटेरिया के भाषण की अगली लाइन को सुनकर भी अनसुना कर दिया गया है, वह किस संदर्भ में बोल रहे हैं, उनके मकसद को जाने बगैर ही सत्ता के मद में चूर सत्ताधारियों द्वारा उन पर एफआईआर कराए गए हैं। जबकि अपने बयान के लिए पटेरिया माफी भी मांग चुके हैं।

BJP ऐसी गंगोत्री, जिसमें जाते धुल जाते सारे पाप 

नेता प्रतिपक्ष डाॅ. गोविंद सिंह ने सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में लगभग 18 साल से भाजपा सत्ता में है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, कौन क्या कर रहा है, ये किसे नहीं पता। लेकिन न तो किसी के यहां इनकम टैक्स का छापा गिरा और न अन्य किसी एजेंसी का। जिनके यहां छापे गिरे और वे भाजपा में शामिल हो गए वह पाक साफ हो गए। आज भाजपा ऐसी गंगोत्री हो गई है जिसमें जाते ही सारे पाप धुल जाते हैं। डाॅ. गोविंद सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की ऐसी धज्जियां उड़ती पहली बार देख रहा हूं। भाजपा के नेताओं में सुनने की शक्ति समाप्त हो चुकी है। दिनों दिन हालात बद से बदतर होते जा रहे है।

पक्ष और विपक्ष, लोकतंत्र के दो पहिये

गोविंद सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष, लोकतंत्र के दो पहिये होते हैं लेकिन विपक्ष के पहिये को ही तोड़ा जा रहा है। यदि सत्ता में बैठे लोग विपक्ष को नेस्तनाबूद करने का ऐसा ही षडयंत्र रचते रहे तो देश में व्यापक जन आंदोलन खड़ा हो जायेगा। इस देश में एक सीमा तक ही लोग सहन करते है। जब सहनशीलता सीमा से ऊपर चली जाएगी तो लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे और यहां के हालात भी श्रीलंका जैसे हो जाएंगे।

गोड़से को पूजने वालों के खिलाफ नहीं कोई तत्परता

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि जितनी तत्परता राजा पटेरिया के मामले में सत्तारूढ़ भाजपा ने दिखाई है। ऐसी तत्परता गोड़से को पूजने वालों और गोड़से का मंदिर बनाने वालों के खिलाफ कभी नहीं दिखाई गई। सरकार निष्पक्ष कार्यवाही की पक्षधर है तो माननीय न्यायालय के आदेश के बाद विधायक जजपाल सिंह जज्जी और राहुल लोधी के विरूद्ध कार्यवाही करके दिखाये।

सतना टाइम्स न्यूज डेस्क

हमारी नजर में आम आदमी की आवाज जब होती है बेअसर तभी बनती है बड़ी खबर। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सियासत का गलियारा हो या गांव गलियों का चौबारा हो. सारी दिशाओं की हर बड़ी खबर, खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है satnatimes.in सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। Satna Times को आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब पर भी देख सकते है।Contact Us – info@satnatimes.in Email - satnatimes1@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button