दिल्लीदेशनई दिल्लीराष्ट्रीयहिंदी न्यूज

Petrol Diesel Prices Today: महाराष्ट्र-असम समेत कई राज्यों में पेट्रोल सस्ता, जानिए आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल

Petrol Diesel Prices: राष्ट्रीय तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव के बाद महाराष्ट्र,असम, आंध्रा प्रदेश, समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।

सतना टाइम्स डॉट इन

राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने शुक्रवार (19 जनवरी) के लिए पेट्रोल-डीजल के लिए नए अपडेटेड दाम जारी कर दिए है। गुरुवार को महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के लोगों को जोर का झटका लगा था। लेकिन शुक्रवार को इन सभी राज्यों के लोगों को राहत मिली है। वहीं, बिहार, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं। बता दें कि इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट नजर आ रही है। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड गिरावट के साथ 73.89 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 78.96 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

महाराष्ट्र-असम समेत कई राज्यों में पेट्रोल सस्ता

राष्ट्रीय तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव के बाद महाराष्ट्र,असम, आंध्रा प्रदेश, समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। बता दें कि गुरुवार को जब पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव किया गया तो महाराष्ट्र के लोगों को जोर का झटका लगा था। क्योंकि महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल के दाम में अचानक से 1 रुपये से ज्यादा की बढोत्तरी कर दी गई थी।

इन राज्यों में बढ़ी कीमतें

वहीं, एक तरफ जहां इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। वहीं, बिहार, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं। हालांकि देश भर में पेट्रोल-़डीजल के भाव स्थिर है। इसके साथ ही उम्मीद लगाई जा रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार जल्द ही ईंधन के दाम में कमी कर सकती है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव
 

शहरपेट्रोलडीजल
दिल्ली96.7289.62
मुंबई106.3194.27
कोलकाता106.0392.76
चेन्नई102.6394.24
जयपुर108.4893.72
हैदराबाद109.6697.82
चंडीगढ़96.2084.26
गुरुग्राम97.1890.05
नोएडा96.7989.96
लखनऊ96.5789.76

 

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। हालांकि 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं।

घर बैठे भी चेक कर सकते हैं तेल का भाव

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं। इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

सतना टाइम्स न्यूज डेस्क

हमारी नजर में आम आदमी की आवाज जब होती है बेअसर तभी बनती है बड़ी खबर। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सियासत का गलियारा हो या गांव गलियों का चौबारा हो. सारी दिशाओं की हर बड़ी खबर, खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है satnatimes.in सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। Satna Times को आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब पर भी देख सकते है।Contact Us – info@satnatimes.in Email - satnatimes1@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button