मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Satna News : सिविल सेवा दिवस पर 37 यूनिट हुआ रक्तदान कलेक्टर की अपील पर शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक किया रक्तदान

सतना ।।सिविल सेवा दिवस के अवसर पर गुरुवार को शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक सिविल सेवा दिवस मनाया। प्रातः 10ः30 बजे से सतना कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, आयुक्त नगर निगम तन्वी हुड्डा, अपर कलेक्टर राजेश शाही ने पीसी नरोन्हा अकादमी में आयोजित सिविल सेवा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस के प्रेरणादायी उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा। इसके अलावा सिविल सेवा दिवस के कार्यक्रम को देखने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बड़ी स्क्रीन पर व्यवस्था की गई थी। जहां जिले के अधिकारी और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के उद्बोधन को देखा।
कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा सिविल सेवा दिवस की बधाई लोक

सेवकों को दी गई। दोनों अधिकारियों के निर्देशन में जिला चिकित्सालय सतना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां कलेक्टर श्री वर्मा की अपील पर शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने बड़े उत्साह पूर्वक रक्तदान किया। कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी धर्मवीर सिंह, आयुक्त नगर निगम तन्वी हुड्डा, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव, अपर कलेक्टर राजेश शाही, जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह, उप पंजीयक सहकारिता के. पटनाकर, एसडीएम सुरेश जादव, एसके गुप्ता, प्रो. क्रांति मिश्रा सहित पुलिसकर्मियों एवं शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वयं उत्साह पूर्वक रक्तदान किया और सेल्फी खिंचवाई। कलेक्टर की अपील पर रक्तदान शुरू होने के एक घंटे के भीतर 21 अधिकारियों-कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इसके बाद स्मार्ट सिटी, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, भू-अभिलेख, राजस्व के अधिकारी-कर्मचारी भी रक्तदान करने पहुंचे। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ अशोक अवधिया, सिविल सर्जन डॉ रेखा त्रिपाठी, आरएमओ डॉ अमर सिंह, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ तिवारी, तकनीशियन रामभाई त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।सिविल सेवा दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 37 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख लक्ष्मी वर्मा, कुलदीप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, कमलेश सुमन, बलजीत जाट, प्रामेन्द्र गौतम, रामवीर मीना, श्याम किशोर द्विवेदी, जितेन्द्र शर्मा, टीआई डीपी सिंह चौहान, यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा, संतोष सिंह, भूपेन्द्र देव परमार, प्रशांत अकेला, गौरव चौरसिया, चंद्रमणि द्विवेदी, दीपेन्द्र राजपूत, हिमांशु निगम, अंशुमान सिंह, प्रबल साकेत, अबोध शुक्ला, सीईओ मझगवां एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button