होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

CM डॉ. मोहन यादव का ‘नाइट एक्शन’: रात 8 बजे अचानक पहुंचे पुलिस मुख्यालय, अपराधों पर जवाब तलब कर दो बड़े अधिकारियों को हटाया

भोपाल (मध्य प्रदेश) – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों पर सख़्त रुख ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

भोपाल (मध्य प्रदेश) – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों पर सख़्त रुख अपनाते हुए मंगलवार (25 नवंबर) की रात को अचानक पुलिस मुख्यालय (PHQ) का दौरा किया। सीएम रात 8:15 बजे पीएचक्यू पहुंचे और आला अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें मुख्य सचिव (CS), डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस, और भोपाल पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

सीएम के इस त्वरित एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

अपराधों और ढीली कार्रवाई पर नाराजगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक के दौरान राज्य में हो रही आपराधिक वारदातों पर भोपाल पुलिस कमिश्नर से जवाब तलब किया और विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से दो मामलों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की:

  1. रायसेन मामला: सीएम ने रायसेन में एक मामले में गिरफ्तारी की कार्रवाई न होने पर गहरी नाराजगी जताई।

  2. मंडीदीप चक्का जाम: मंडीदीप में चक्का जाम की घटना पर पुलिस द्वारा की गई ढीली कार्रवाई पर भी सीएम ने असंतोष प्रकट किया।

छवि

त्वरित कार्रवाई: दो अधिकारियों पर गिरी गाज

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल एक्शन लेते हुए दो बड़े निर्देश जारी किए:

सीएम के सख्त निर्देश: “पुलिस सड़कों पर उतरे”

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर आपराधिक वारदातों पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram