Satna News : राष्ट्रीय हिंदी भाषा सलाहकार समिति सदस्य मनीषा सिंह का हुआ सम्मान

सतना।।भारत सरकार गृह एवं वाणिज्य, उद्योग विभाग राष्ट्रीय हिंदी भाषा सलाहकार समिति सदस्य श्रीमती मनीषा सिंह का सम्मान समारोह का आयोजन रीवा रोड ओम प्लाजा में किया गया।कार्यकर्ताओं ने श्रीफल साल उठाकर गुलदस्ता भेंट किया उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रभाषा हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई होगी जिससे आने वाली पीढ़ी हिंदी को अधिक से अधिक महत्त्व दिया जाएगा उद्योग एवं शासकीय प्रशासनिक कार्यों में भी हिंदी भाषा अधिक से अधिक उपयोग में लाएं।

अर्चना पटेल ने कहा कि देश भर में राष्ट्रभाषा हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा श्रीमती मनीषा सिंह को नियुक्त से हिंदी को मजबूती प्रदान होगी।पूर्णिमा गर्ग,नीलम कुशवाहा, चक्रेश यादव,मधु बाल्मिक ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन राजेश त्रिपाठी नीलू ने किया अनिल सैनी ने आभार व्यक्त किया।
इनकी रही उपस्थिति
प्रतिमा बागरी, सविता अग्रवाल, मीनाक्षी नेमा, बृजेश सिंह, रामलाल गुप्ता श्यामू, शिवा पटेल,अर्चना पटेल, राकेश सोनी, सुनील यादव, बलराम गुप्ता, नितिन मिश्रा, राजेंद्र कुशवाहा, बलराम गुप्ता, शंकर सिंह बघेल, सज्जन सिंह परिहार,प्रभा पांडे, चक्रेश यादव, उर्मिला सिंह, नीलम कुशवाहा, सीलम सैनी, संजीता सैनी, रश्मि सैनी, प्रीति त्रिपाठी, प्रियंका सिंह, प्रिंस कुशवाहा, संतोष सोनी, आनंद जायसवाल, शिवम माली,मधु बाल्मीक, लवकुश सिंह बघेल,अनुराग तिवारी, शिवम शुक्ला, करुणेश अनुरागी, शमीम खान, केदार विश्वकर्मा, नीरज विश्वकर्मा, हिमांशु द्विवेदी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं गृह विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग राष्ट्रभाषा हिंदी सलाहकार समिति की सदस्य श्रीमती मनीषा सिंह को गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया।