होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

MP NEWS :’वो मेरी परीक्षा की घड़ी थी’: CM पद से हटने पर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा खुलासा, ‘माथे पर बल नहीं पड़ा’

बंपर मेजॉरिटी के बाद भी जब मोहन यादव का नाम तय हुआ, तो दिल ने कहा- कसौटी पर कसे जा रहे हो…” ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

बंपर मेजॉरिटी के बाद भी जब मोहन यादव का नाम तय हुआ, तो दिल ने कहा- कसौटी पर कसे जा रहे हो…”

भोपाल, मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगभग दो साल बाद उस निर्णायक पल पर बड़ा खुलासा किया है, जब 2023 विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बावजूद पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री न बनाकर मोहन यादव को नया सीएम बनाने का फैसला किया था।

भोपाल में किरार समाज के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने उस क्षण को अपने जीवन की ‘परीक्षा की घड़ी’ बताया।

“मुख्यमंत्री बदलना मेरी परीक्षा की घड़ी थी”

चौहान ने मंच से भावुक होते हुए कहा:

“परीक्षा की घड़ियां आती हैं कई बार। जब बंपर मेजॉरिटी मिली 2023 में तो हर एक को यह लगता था कि स्वभाविक रूप से सब चीजें तय हैं। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि वो मेरी परीक्षा की घड़ी थी। तय हुआ कि मुख्यमंत्री मोहन जी होंगे, मेरे माथे पर बल नहीं पड़ा।”

उन्होंने आगे कहा कि अलग-अलग रिएक्शन हो सकते थे, गुस्सा आ सकता था, कि ‘मैंने इतनी मेहनत की’। लेकिन,

“दिल ने कहा शिवराज ये तेरी परीक्षा की घड़ी है, माथे पर शिकन मत आने देना। आज तू कसौटी पर कसा जा रहा है, तो ये देखिए परीक्षा होती है।”

“और क्या देती पार्टी?”

सीएम पद छोड़ने के बाद जब उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया, तो उस पर भी चौहान ने अपनी विनम्र प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत का जिक्र करते हुए कहा:

“उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुझे दिल्ली में काम करने का मौका मिला। मुझे पत्रकारों ने पूछा मैंने कहा और क्या देती पार्टी? चार बार मुख्यमंत्री, 6 बार सांसद, 6 बार विधायक। तो एक रिएक्शन ये होता है— संयम रखना, धैर्य रखना और जो काम है उसको बेहतर ढंग से करने की कोशिश करना।”

लाड़ली बहना योजना का जादू

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना की सफलता पर भी बात की। उन्होंने दावा किया कि यह योजना अब पूरे देश में छा गई है।

“आज लाडली बहना योजना पूरे हिंदुस्तान में धूम मचा रही है, चुनाव जीतने का कारण बन गई है। लाड़ली बहना महाराष्ट्र में लाडकी बहना बन गई कहीं, कहीं महिला सम्मान बन गई और बिहार में तो ऐसी चली कि आपने देख लिया क्या हो गया।”

चौहान का यह बयान उनकी राजनीतिक परिपक्वता और पार्टी के प्रति समर्पण को दर्शाता है, जिसने मध्यप्रदेश की राजनीति में आए इस बड़े बदलाव को सहजता से स्वीकार किया।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram