मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

MP :मैहर बनेगा मध्य प्रदेश का 55वां जिला, बीजेपी सांसद और विधायकों में श्रेय लेने की होड़

सतना। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में लंबे समय के बाद एक और तहसील के जिला बनने की उम्मीद की जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के जल्द ही सतना और मैहर पहुंचने की उम्मीद है। वह मैहर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। उम्मीद की जा रही है कि इसी दौरान वह मैहर को जिला बनाने की घोषणा भी कर सकते हैं।

Image credit by social media

यह जानकारी सतना सांसद गणेश सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। उन्होंने पिछले दिनों 20 अगस्त 2023 को ग्वालियर में आयोजित प्रदेश कार्य समिति की बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलकर मैहर को जिला बनाए जाने के लिए पत्र भी लिखा था। जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है।

इसे भी पढ़े – Raksha Bandhan 2023 :रक्षाबंधन कब है जाने सही Date व शुभ मुहूर्त इसके आलावा सही पूजा विधि

दूसरी ओर विधायक नारायण त्रिपाठी ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मैहर दौरे के मद्देनजर उन्हें पत्र लिखा है। पत्र में जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैहर को जिला बनाने का आग्रह किया गया है। मैहर भी भू भाग की दृष्टि से बड़ा क्षेत्र है। यहां 3 सीमेंट कंपनियां हैं। माता शारदा का विश्व प्रसिद्ध धाम है। मैहर वासियों का कहना है कि मैहर हर दृष्टि से जिला बनाए जाने के जरूरी मापदंडों के अनुकूल है।

MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

मैहर को जिले के रूप में देखने की जनभावनाएं चरम पर हैं। पत्र लिखकर नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज को याद दिलाया कि आपने घोषणा की थी, किंतु 2018 में सरकार ना बन पाने के कारण उस घोषणा को पूरा नहीं किया जा सका। हालांकि उसके बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कैबिनेट में मैहर को जिला बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया था, किंतु दुर्भाग्यवश यह काम अभी भी शेष ही है। विधायक नारायण ने कहा कि मुझे मेरी विंध्य पुनरोदय की मांग के कारण बागी कहा जाता है, लेकिन जन भावनाओं और शारदा माता के सम्मान में मैहर को जिला बनाया जाना अति आवश्यक है। यह विषय राजनीति का नहीं बल्कि जनभावनाओं के सम्मान का है।

सम्बंधित खबर – Satna News :मैहर विधायक ने मैहर को जिला बनाने एक बार फिर सीएम शिवराज को लिखा पत्र

रीवा संभाग में सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली मऊगंज पांच जिले शामिल हैं। सतना जिले में अभी 10 तहसील कोठी, रघुराजनगर, रामपुरबघेलान, नागौद, उचेहरा, अमरपाटन, रामनगर, मैहर, मझगवां, कोठार और बिरसिंहपुर शामिल हैं। मध्यप्रदेश में अभी 54 जिले है। मैहर जिले बनने के बाद प्रदेश का 55 वां जिला होगा।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button