मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

MP News :शासकीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल को लेकर मैहर विधायक ने पीएम को लिखा पत्र

सतना,मध्यप्रदेश।। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, विधायक ने पत्र में बताया कि शासकीय कर्मचारियों द्वारा अपने जीवन के महत्वपूर्ण 35 से 40 वर्षों तक अपनी निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन किया जाता है। एनपीएस व्यवस्था में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इन लोकसेवकों को प्राप्त होने वाली पेंशन अनुपयुक्त एवं अत्यंत न्यून है। जिससे कर्मचारियों को वृद्धावस्था में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Image credit by social media

न्यू पेंशन स्कीम में कुछ कर्मचारियों को तो पांच-सात सौ रुपए मासिक ही पेंशन के रूप में मिल रहें हैं, इतनी कम राशि में परिवार पालन, बीमारी व अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पाना संभव नहीं है। पेंशनधारी होने के कारण इन्हें अन्य योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाता। देश भर में इस योजना से कर्मचारी असंतुष्ट हैं और अपने भविष्य को असुरक्षित मानते हैं। कुछ राज्य सरकारों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर कर्मचारियों के हित में निर्णय लिया है। आगामी समय में कई राज्यों में चुनाव होना है, इन चुनावों में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा प्रमुख है।

इसे भी पढ़े – MP :ऑरेंज रंग के भोपाल मेट्रो के कोच सुभाष नगर डिपो में किए अनलोड, जल्द शुरू हो सकता है ट्रायल रन

इस मामले को लेकर पार्टी के प्रति भी कर्मचारियों में आक्रोश है। इस आक्रोश को समाप्त करने व इन कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिये पुरानी पेंशन बहाली आवश्यक है।विधायक ने कहा कि लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में कर्मचारी शासन तंत्र की रीढ़ है, जिसे मजबूत बनाए रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। इन लोकसेवकों की खुशहाली के लिए देश भर में एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किए जाने की कृपा करें ताकि सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन को वे बिना परेशानी और बिना आर्थिक तंगी के जी सकें।

MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button