भोपालमध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

MP News : मैहर BJP विधायक ने बनाई अपनी ‘विंध्य जनता पार्टी’, 43 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, 14 जुलाई से शुरू होगा सदस्यता अभियान

सतना।। मध्यप्रदेश में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले मैहर बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी विंध्य जनता पार्टी (वीजेपी) बनाई है। इस पार्टी का सदस्यता अभियान शुभारंभ 14 जुलाई से शुरू किया जाएगा। 43 सीटों पर प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।एमपी विधानसभा के चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच एक बार फिर विंध्य में हलचल शुरू हो गई है।

Image Credit By Satna Times

विधानसभा चुनाव में विंध्य क्षेत्र के रीवा और शहडोल संभाग की सीटों पर चुनाव का मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है। इस बार भाजपा, कांग्रेस के साथ एक और नया दल नजर आएगा। 14 जुलाई से वीजेपी सदस्यता अभियान शुभारंभ की शुरुआत करेगा।कुछ महीने पहले मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी नई पार्टी का ऐलान किया था।

इसे भी पढ़े – कोविड महामारी के अस्थायी कर्मचारियों को यथावत कार्य में रखे जाने को लेकर मैहर विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

यह अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं कि अपने बागी तेवरों की वजह से प्रदेश की राजनीति में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले नारायण अपनी पार्टी को विधानसभा चुनाव में उतार सकते हैं। पर अब नारायण ने इन अटकलों पर भी मुहर लगा दी है। विधानसभा चुनाव के चलते पार्टी के सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट भी जारी कर दिया है। बतादें कि, अलग विन्ध्य प्रदेश की मांग को लेकर यह पार्टी बनाई गई हैं।

MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button