होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

MP News :पति ने हॉकी-बेसबॉल डंडे से महिला हेड कॉन्स्टेबल की हत्या, बेटी बोली पिता को फांसी की सज़ा!

Sidhi News Today :मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शासकीय ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

पति ने हॉकी-बेसबॉल डंडे से महिला हेड कॉन्स्टेबल की हत्या, बेटी ने मांगे इंसाफ में फांसी की सज़ा

Sidhi News Today :मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शासकीय पुलिस आवास में बीती रात कमर्जी थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल सविता साकेत की उनके पति वीरेंद्र साकेत ने बेरहमी से हत्या कर दी।

पति ने हॉकी-बेसबॉल डंडे से महिला हेड कॉन्स्टेबल की हत्या, बेटी ने मांगे इंसाफ में फांसी की सज़ा

जानकारी के मुताबिक, सविता साकेत खाना बना रही थीं, तभी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर वीरेंद्र ने बेसबॉल और हॉकी के डंडे से पत्नी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। मृतका का मायका सीधी शहर के पनवार चौहान टोला में है, जबकि ससुराल चुरहट थाना के मवई गांव में है।

इसे भी पढ़े – Satna News सतना में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 500 की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार

पिता को मिलनी चाहिए फांसी की सजा – बेटी

सविता साकेत के दो बच्चे हैं। बेटा इंदौर में पढ़ाई करता है, जबकि बेटी आंचल ननिहाल में रह रही थी। बेटी ने आरोप लगाया कि पिता अक्सर मां पर शक करते थे और विवाद करते रहते थे। आंचल ने कहा “अगर मैं ननिहाल में न होती, तो शायद यह घटना नहीं होती। जिस तरह मां को पिता ने तड़पा-तड़पा कर मारा है, उसी तरह पिता को भी फांसी मिलनी चाहिए।”

आरोपी पति फरार 

वारदात के बाद आरोपी वीरेंद्र बोलेरो लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद शासकीय आवास परिसर के बाहर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें