होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

MP NEWS : वादा भूली सरकार! MP में राज्यमंत्री का विरोध, ‘लापता’ के पोस्टर चिपकाकर बिजली दफ्तर पहुंचे लोग

राजगढ़, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार का ज़ोरदार विरोध हुआ है। पचोर के रहवासियों ने ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

राजगढ़, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार का ज़ोरदार विरोध हुआ है। पचोर के रहवासियों ने अपने कपड़ों पर राज्यमंत्री के ‘गुमशुदा होने’ के पोस्टर चिपकाकर तहसील और बिजली दफ्तर पहुंचकर अपनी आवाज़ बुलंद की। लोगों का आरोप है कि मंत्री ने चुनाव के दौरान किया वादा नहीं निभाया, जिसके कारण उनके खेतों के ऊपर से गुज़र रही 11 केवी की बिजली लाइन अब तक नहीं हटाई गई है।

वादा करके भूले मंत्री?

पचोर के रहवासियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के समय मंत्री नारायण सिंह पंवार ने उन्हें आश्वासन दिया था कि अगर वह जीतते हैं तो भोजपुरिया क्षेत्र में खेतों के ऊपर से गुज़र रही 11 केवी की खतरनाक लाइन को हटवा देंगे। लेकिन, उनके विधायक और मंत्री बनने के दो साल बाद भी यह लाइन जस की तस है।

रहवासी इसी वादे को याद दिलाते हुए शुक्रवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे।

युवक की मौत के बाद भी ध्यान नहीं!

विरोध कर रहे लोगों ने तहसीलदार को एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया कि भोजपुरिया हनुमान मंदिर के पास से गुज़र रही इसी 11 केवी लाइन की वजह से आठ दिन पहले अंकित मालवीय नामक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। “पूर्व में भी विद्युत विभाग को मौखिक और लिखित शिकायत हम लोग इसे हटाने की कर चुके हैं लेकिन आज दिनांक तक कंपनी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।”

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें:

  • 11 केवी लाइन को शीघ्र हटाया जाकर अन्य जगह शिफ्ट किया जाए।
  • करंट से मृत व्यक्ति के परिवारजन को तत्काल आर्थिक मुआवजा राशि प्रदान की जाए।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वार्डवासियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।


 

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें