देशहिंदी न्यूज

Monkeypox In India: केरल में मिला मंकीपॉक्स का दूसरा केस, दुबई से पिछले हफ्ते लौटा था शख्स

monkeypox second case confirmed in kerala केरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दुबई से पिछले हफ्ते यहां पहुंचे 31 वर्षीय व्यक्ति की जांच में मंकीपॉक्स मिला है। यह राज्य के साथ-साथ देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला है। सरकार ने अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को फिलहाल अलर्ट पर कर दिया है। विदेश से आने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि बीती 13 जुलाई को केरल पहुंचा मरीज कन्नूर का रहने वाला है। उसका वहां परियाराम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की हालत स्थिर है। जो लोग उसके निकट संपर्क में थे, उन सभी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उधर, केरल में मंकीपॉक्स के दो मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। एहतियातन तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझीकोड और कन्नूर के हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क शुरू किए गए हैं।

मंकीपॉक्स का पहली बार पता 1958 में चला था। तब बंदरों में चेचक जैसी बीमारी मिली थी। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि बीमारी कहां से आई। मनुष्य में मंकीपॉक्स की पहचान पहली बार 1970 में हुई थी। कांगो में 9 महीने के एक लड़के में संक्रमण मिला था। डब्ल्यूएचओ के अनुसार मंकीपॉक्स जानवरों से मनुष्यों में प्रसारित होने वाला वायरस है, जिसमें चेचक जैसे लक्षण होते हैं। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि इसमें आमतौर पर दो से चार सप्ताह तक लक्षण दिखते हैं पर ये उतना खतरनाक नहीं है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button