होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

MP वन विभाग में बड़ा फेरबदल: 4 IFS समेत 7 अफसरों के तबादले, विवादों में रहीं DFO नेहा श्रीवास्तव को हटाया

भोपाल। मध्य प्रदेश के वन विभाग में सोमवार, 10 नवंबर को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने चार आईएफएस ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

भोपाल। मध्य प्रदेश के वन विभाग में सोमवार, 10 नवंबर को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने चार आईएफएस (IFS) अधिकारियों के साथ तीन राज्य वन सेवा (SFS) के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस लिस्ट में सबसे अधिक चर्चा में रही DFO नेहा श्रीवास्तव का नाम भी शामिल है।


विधायक पर आरोप लगाने वाली DFO नेहा श्रीवास्तव पर कार्रवाई

बालाघाट से कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे पर 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाने वाली DFO नेहा श्रीवास्तव को उनके वर्तमान पद से हटा दिया गया है।

  • आरोप: नेहा श्रीवास्तव ने 18 अगस्त 2025 को अपने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि विधायक अनुभा मुंजारे ने उनसे “2 से 3 पेटी” (लगभग 3 लाख रुपये) की मांग की थी।
  • जांच: घटना की गंभीरता को देखते हुए शासन ने दो सदस्यीय महिला जांच टीम (कमोलिका मोहंता, एसीएफ और वासू कनौजिया, सीसीएफ) का गठन किया था।
  • तबादला: जांच में आरोप गलत पाए जाने के बाद, उन्हें मध्य प्रदेश राज्य लघुवनोंपच संघ में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है।

 बाघ शिकार मामले में DFO अधर गुप्ता पर भी गाज

बाघ के शिकार हो जाने के बाद, उसका पोस्टमार्टम कराए बिना जलाने के गंभीर मामले में बालाघाट दक्षिण DFO अधर गुप्ता पर भी कार्रवाई हुई है। कार्रवाई के बाद अधर गुप्ता बिना किसी को जानकारी दिए लंबी छुट्टी पर चले गए थे।

IFS और SFS अधिकारियों के तबादलों की पूरी लिस्ट

 

वन विभाग द्वारा जारी किए गए तबादला आदेश में IFS और SFS के कुल 7 अधिकारी प्रभावित हुए हैं:

अधिकारी का नाम वर्तमान पद नवीन पदस्थापना
नेहा श्रीवास्तव (IFS) DFO, दक्षिण सामान्य वन मंडल (बालाघाट) प्रतिनियुक्ति, म.प्र. राज्य लघुवनोंपच संघ
अधर गुप्ता (IFS) DFO, दक्षिण बालाघाट छुट्टी पर जाने के कारण कार्रवाई
सुजीत जी पाटिल (IFS) DFO, मुरैना मुख्यालय, भोपाल
माधव सिंह मौर्य (SFS) असिस्टेंट डायरेक्टर, पन्ना टाइगर रिजर्व प्रभारी DFO, मंडला
हरिश्चंद्र बघेल (SFS) राज्य वन विकास निगम प्रभारी DFO, मुरैना
रमेश सिंह धुर्वे (SFS) नीमच प्रभारी DFO, उत्तर बालाघाट

 

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram