Maihar News :मंत्री ने सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण, प्रसूति वार्ड में भर्ती नवजात का नाम रखा मोहन

मैहर ,मध्यप्रदेश।।मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने सिविल अस्पताल मैहर में चल रहे सफाई अभियान के दौरान महिला एवं प्रसूति वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती महिला मरीजों का हाल-चाल जाना और अस्पताल से मिलने वाली उपचार सेवाओं तथा सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

प्रसूति वार्ड में भर्ती एक महिला ने प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंह से हाल ही में जन्मे नवजात के नामकरण करने का आग्रह किया। प्रभारी मंत्री ने नवजात बच्चे का नामकरण मोहन किया। उन्होंने अस्पताल में लंबे समय से सेवा दे रही सीनियर नर्स ओमना जी को नियमित और सेवा भाव से मरीजों की सेवा देने पर प्रोत्साहन और आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here