होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

मध्य प्रदेश पुलिस बनी ‘मसीहा’: हार्ट अटैक के बाद सड़क पर गिरे व्यक्ति को Dial 112 टीम ने CPR देकर दिया नया जीवन

भोपाल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा ‘डायल-112’ अब केवल त्वरित रिस्पॉन्स तक सीमित नहीं है, बल्कि एक भरोसेमंद जीवन ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

भोपाल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा ‘डायल-112’ अब केवल त्वरित रिस्पॉन्स तक सीमित नहीं है, बल्कि एक भरोसेमंद जीवन रक्षक प्रणाली (Life Saving System) बनकर उभरी है। भोपाल के टीटी नगर इलाके में सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े एक स्कूटी सवार व्यक्ति को डायल-112 की टीम ने अपनी CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) ट्रेनिंग के दम पर समय रहते नया जीवन दिया और अस्पताल पहुंचाया।

CPR ट्रेनिंग का कमाल

मध्य प्रदेश पुलिस अपनी डायल-112 सेवाओं के ‘फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स’ को विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से वैज्ञानिक और उन्नत जीवनरक्षक तकनीकों, खासकर सीपीआर, का प्रशिक्षण दे रही है। इस प्रशिक्षण का परिणाम 20 नवंबर 2025 की शाम को भोपाल में देखने को मिला।

कुछ ही मिनटों में पहुंची मदद

शाम लगभग 6:10 बजे, राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 को सूचना मिली कि थाना टीटी नगर क्षेत्र में एक स्कूटी सवार व्यक्ति अचानक सड़क किनारे गिर पड़ा है और अचेत है।

  • सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने क्षेत्र में तैनात एफआरव्ही (First Response Vehicle) वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया।

  • कुछ ही मिनटों में डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और देखा कि व्यक्ति अचेत पड़ा है तथा कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है, जिससे हार्ट अटैक की आशंका हुई।

पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एफआरव्ही स्टाफ ने तनिक भी देर न करते हुए तुरंत CPR देना शुरू किया। पुलिसकर्मियों की सतर्कता, निरंतर प्रयास और सही प्रक्रिया के परिणामस्वरूप, कुछ ही मिनटों में व्यक्ति की धड़कनें सामान्य होने लगीं।

इसी दौरान पीड़ित के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जिन्हें टीम ने स्थिति की जानकारी दी। डायल-112 कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को परिजन के साथ नजदीकी अस्पताल में सुरक्षित पहुंचाया। यह घटना साबित करती है कि प्रशिक्षित डायल-112 टीम अब आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी प्राथमिक उपचार देने में सक्षम है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram