मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

जन्मदिवस पर याद किए गए सतना शहर के मशहूर एंकर स्व. कुलदीप सक्सेना।

सतना शहर के मशहूर एंकर एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व.श्री कुलदीप सक्सेना जी का जन्मदिवस श्री कुलदीप सक्सेना चैरिटेबल ट्रस्ट, सतना द्वारा मनाया गया। स्व.कुलदीप सक्सेना अपनी आवाज़ से लोगों के बीच जाने जाते थे। उन्होंने न केवल अपने शहर में बल्कि समूचे देश में अपनी आवाज़ का परचम लहराया था। भारत देश की कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के साथ उन्होंने मंच साझा किया था।

जन्मदिवस पर याद किए गए स्व. कुलदीप सक्सेना।

चार दशकों से भी ज़्यादा समय से उन्होंने मंच संचालन, डॉक्यूमेंट्री फिल्मों एवं चुनाव प्रचार में अपनी आवाज़ देने के अलावा वो फ़िल्म प्रोडक्शन में भी जाना माना नाम थे। उनके द्वारा निर्मित कई फिल्में राष्ट्रीय स्तर तक प्रसारित हुई हैं। कला के क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ ही वो राजनीति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में भी काफी आगे थे। एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आगरा म्युनिसिपल कारपोरेशन के चेयरमैन के पुत्र होने के नाते उनका रुझान हमेशा से राजनीति में था।

यह भी पढ़े – Satna News :खरीदी केंद्र कारीगोही में हुई अनियमितता की विस्तृत जांच…

कांग्रेस, जनता दल, सपाक्स जैसी राजनैतिक पार्टियों में उन्होंने जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक कि कई ज़िम्मेदारियाँ संभाली। आज उनके जन्मदिवस पर सर्वप्रथम भरहुत नगर के पार्क में हरा भरा सतना बनाने के लक्ष्य से पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की ग्रीन एम्बुलेंस द्वारा वृक्षारोपण कर शुरुआत की गई। तत्पश्चात सेवा संकल्प में जिला अस्पताल के ज़रूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।

स्व. श्री सक्सेना हमेशा कहते थे कि जनसेवा, पर्यावरण सेवा सबसे बड़ी है और आज उनके जन्मदिवस पर उनकी कही हुई बात संस्था ने सार्थक की। स्व. श्री कुलदीप सक्सेना जी के जन्मदिवस मनाने मे ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुशान्त सक्सेना, उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सक्सेना एवं अभिनव सिंह दिखित, सचिव राजदीप सक्सेना, सह सचिव एडवोकेट कान्हा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शशांक कपूर, पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा, श्रीमती मनीषा सिंह, अनुपमा एजुकेशन सोसाइटी के संचालक डॉ. प्रमोद तिवारी, वार्ड क्रमांक 7 पूर्व पार्षद राजेश सिंह गहरवार, राकेश तिवारी “रज्जन”, राजेश त्रिपाठी नीलू, रोहित सिंह, विकास मिश्रा, श्रेयांश श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता एवं समस्त संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button