MP : जानकी पांडे बनी राष्टवादी युवक काग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव

भोपाल।।राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश महासचिव जानकी पांडे की कार्यकुशलता पार्टी के प्रति लगन व मध्य प्रदेश में जी जान से मेहनत करके जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक सैलाब तैयार किया है इसमें जानकी पांडे का एक अहम योगदान रहा है। उनकी मेहनत को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार व राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के मध्य प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव की अनुशंसा पर जानकी पांडे की पदोन्नति करते हुए राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्ति दी गई है।

जानकी पांडे मध्यप्रदेश में हमेशा गरीबों मजदूरों की लड़ाई लड़ती रही हैं। व पार्टी के हर एक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। जानकी पांडे को नियुक्ति मिलने पर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के सभी युवा पदाधिकारियों ने दूरभाष वह सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं प्रेषित की व जानकी पांडे ने भरोसा दिलाया है कि मुझे देश की जिम्मेदारी दी है। उसे मैं पूर्ण निष्ठा से व इमानदारी के साथ निभाऊंगी व युवाओं की आवाज कभी दबने नहीं दूंगी।