होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर ‘टरके लामा’ पर इंटरपोल का शिकंजा, MP के बाघ की हड्डियों की चीन तस्करी मामले में रेड कॉर्नर नोटिस जारी

मध्य प्रदेश (MP) के बाघों के अवैध शिकार और उनकी हड्डियों की चीन में तस्करी के एक बड़े मामले में, अंतर्राष्ट्रीय बाघ ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

मध्य प्रदेश (MP) के बाघों के अवैध शिकार और उनकी हड्डियों की चीन में तस्करी के एक बड़े मामले में, अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर ढरके लामा उर्फ टरके लामा की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल मुख्यालय फ्रांस की ओर से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। नेपाल का रहने वाला यह आरोपी वन्यजीवों के अंगों की तस्करी के मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार था।

मध्य प्रदेश की स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF) की लगातार कोशिशों के बाद इंटरपोल ने यह बड़ा कदम उठाया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) ने बताया कि टरके लामा के खिलाफ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम में 13 जुलाई 2015 को बाघ के अवैध शिकार और बाघ की हड्डियों की चीन में तस्करी का केस दर्ज किया गया था।

तस्करी के पूरे गिरोह को मिली सज़ा

STSF ने इस मामले की गहन जांच करते हुए संगठित गिरोह के कुल 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए, दिसंबर-2022 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नर्मदापुरम ने 29 आरोपियों को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास और 7.10 लाख रुपये के जुर्माने की सज़ा सुनाई थी। STSF अधिकारियों के अनुसार, यह देश का पहला मामला है जिसमें शिकारियों, कूरियर, बिचौलिये और तस्करों सहित पूरे 28 व्यक्तियों के गिरोह को गिरफ्तार कर दोषी ठहराया गया है।

9 साल बाद पकड़ा गया था ताशी शेरपा

इसी गिरोह से जुड़े एक और अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर ताशी शेरपा को भी 9 साल बाद, पिछले साल 24 जनवरी 2024 को भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया था। ताशी शेरपा को भी 9 मई 2025 को 5 वर्ष के कठोर कारावास की सज़ा सुनाई गई है।

STSF ने जांच के दौरान आरोपियों के ब्रेन मैपिंग और नार्को एनालिसिस जैसे परीक्षणों का इस्तेमाल किया, जिससे महत्वपूर्ण सबूत जुटाए जा सके। इस जांच में इंटरपोल, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सहायता की। इंटरपोल STSF के कार्यों की चार बार तारीफ भी कर चुका है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram