होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

मैहर में जमीनी विवाद का खौफनाक ‘लाइफ वीडियो’: दबंग पड़ोसी ने महिला को पीटा, फिर 15 फीट ऊंची छत से नीचे फेंका; दोनों घुटने टूटे, सिर फटा

मैहर/नादन | मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र अंतर्गत जरियारी गांव से एक रूह कँपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुराने ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

मैहर/नादन | मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र अंतर्गत जरियारी गांव से एक रूह कँपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुराने जमीनी विवाद और बंटवारे की रंजिश को लेकर एक दबंग पड़ोसी ने घर की छत पर चढ़कर पहले महिला के साथ लाठी-डंडों से बर्बरतापूर्वक मारपीट की, और फिर उसे बेरहमी से 15 फीट ऊंची छत से नीचे धक्का दे दिया। मंगलवार को इस पूरी वारदात का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे और इलाके में हड़कंप मच गया है। नादन थाना पुलिस ने पुख्ता वीडियो साक्ष्य के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मुख्य बिंदु 

  • रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो: दोनों घरों की छतें जुड़ी होने का फायदा उठाकर आरोपी छत पर पहुंचा। महिला को नीचे फेंकने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • ममता पटेल के दोनों घुटने टूटे: 12-15 फीट नीचे सीढ़ियों और पत्थरों पर गिरने से पीड़िता के दोनों घुटने पूरी तरह टूट गए हैं और सिर में गंभीर चोट आई है।

  • चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण: लहूलुहान हालत में तड़प रही महिला को गांव के हनुमानदीन, प्रदीप और मदन पटेल ने बीच-बचाव कर अस्पताल पहुंचाया।

  • पुलिस ने दर्ज की एफआईआर (FIR): नादन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और वीडियो के आधार पर आरोपी रमेश पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुबह 6 बजे सोची-समझी साजिश के तहत हमला

पीड़ित महिला ममता पटेल (35 वर्ष), पति राजेंद्र प्रसाद पटेल (निवासी ग्राम जरियारी) ने नादन थाने में आपबीती सुनाते हुए बताया कि घटना 23 मई की सुबह करीब 6 बजे की है। ममता हमेशा की तरह अपने घर की छत पर काम कर रही थी। तभी पड़ोसी रमेश पटेल जमीन बंटवारे की पुरानी रंजिश को लेकर अचानक तमतमाता हुआ छत पर आ गया और गंदी-गंदी गालियां देने लगा।

विरोध करने पर लाठियों से पीटा, फिर दे दिया धक्का

जब प्रसूता और महिला ममता ने गालियों का विरोध किया, तो आरोपी रमेश ने पास ही पड़ा डंडा उठाकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इतने से भी जब उसका दिल नहीं भरा, तो उसने महिला को पकड़कर छत से नीचे की तरफ उछाल दिया। महिला सीधे सीढ़ियों और पत्थरों से टकराते हुए करीब 12 से 15 फीट नीचे जमीन पर जा गिरी।

मैहर पुलिस खंगाल रही है साक्ष्य, आरोपी फरार

थाना पुलिस का कहना है कि मंगलवार सुबह वीडियो सामने आने के बाद मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। पुलिस ने आरोपी रमेश पटेल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

हादसे का संक्षिप्त विवरण 

रिपोर्टर इनपुट: जयदेव विश्वकर्मा

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram