इंदौरलेटेस्ट न्यूज़हिंदी न्यूज

Indore Ka Muasam: अगले पांच दिन इंदौर में बारिश के आसार, मौसम में घुली ठंडक से मिली राहत

इंदौर। इंदौर में बुधवार सुबह से बादल छाए और दोपहर में बूंदाबांदी हुई। शाम चार बजे बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में रिमझिम बारिश हुई तो कुछ स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ीं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अगले पांच दिन लगातार बारिश की स्थितियां बनी रहेंगी। इस कारण आगामी दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी|

इससे शहरवासियों को गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर बुधवार रात 8.30 बजे तक तीन मिमी वर्षा दर्ज हुई। रीगल स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वेदर स्टेशन पर 8.50 मिमी वर्षा दर्ज हुई।भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र मध्य राजस्थान पर बना हुआ है।

शहर में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी

naidunia_image

 

वहीं एक द्रोणिका पंजाब होते हुए उत्तरी गुजरात तक जा रही है। इसके अलावा मध्य उत्तर प्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से इंदौर में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में निरंतरता दिखाई देगी।

इंदौर में अगले दो दिन 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। वही गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य था।

दो वेदर सिस्टम एक्टिव

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला के अनुसार प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम की वजह से कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। 25-26 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार है। इस कारण रुक-रुककर बारिश का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।

Soumy Jaiswal

Soumy Jaiswal -: I am a B JMC 3rd semester student. My studies are going on in Indra Gandhi National Tribal University from Amarkantak. I do Video editing

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button