होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

इंदौर ED की बड़ी कार्रवाई: डिब्बा ट्रेडिंग से कमाए 404 करोड़! सट्टेबाजों के पास मिलीं 5 करोड़ की घड़ियां और करोड़ों का कैश

इंदौर (मध्य प्रदेश):प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंदौर की एक विशेष अदालत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अवैध ‘डिब्बा ट्रेडिंग’ और ऑनलाइन ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

इंदौर (मध्य प्रदेश):प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंदौर की एक विशेष अदालत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अवैध ‘डिब्बा ट्रेडिंग’ और ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के खिलाफ चार्जशीट (अभियोजन शिकायत) दाखिल की है। जांच में सामने आया है कि इस सिंडिकेट ने आपराधिक साजिश और तकनीक में हेरफेर कर 404.46 करोड़ रुपये की काली कमाई की है। इंदौर, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई और दुबई तक फैले इस नेटवर्क ने मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया था।

ED Action In Indore

विशाल अग्निहोत्री है मास्टरमाइंड

ईडी की जांच में विशाल अग्निहोत्री की पहचान इस पूरे अवैध तंत्र के मुख्य संचालक के रूप में की गई है। इसके साथ ही तरुण श्रीवास्तव, श्रीनिवासन रामासामी, धवल देवराज जैन, धर्मेश रजनीकांत त्रिवेदी और निधि चंदनानी के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह सिंडिकेट व्हाइट लेबल एप्लिकेशन और अवैध ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को ठग रहा था।

छापेमारी में मिला ‘कुबेर का खजाना’

सिंडिकेट के ठिकानों पर की गई तलाशी के दौरान ईडी को भारी मात्रा में नकदी और लग्जरी सामान मिला है:

34 करोड़ की संपत्ति कुर्क

काली कमाई को खपाने के लिए खरीदे गए अचल संपत्तियों पर भी ईडी ने शिकंजा कसा है। अब तक 34.26 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क (Attach) की जा चुकी है। इसमें 28.60 करोड़ की अचल संपत्ति (जमीन-मकान) और बैंक खातों में जमा 1.83 करोड़ रुपये शामिल हैं।

तकनीकी हेरफेर से दिया धोखा

ईडी के अनुसार, यह सिंडिकेट ‘व्हाइट लेबल एप्लिकेशन’ का इस्तेमाल करता था। ये ऐसे सॉफ्टवेयर होते हैं जिन्हें बिना किसी लाइसेंस के दूसरे ब्रांड के नाम पर बेच दिया जाता है। इसके जरिए अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटें चलाई जा रही थीं और सीमाओं के पार (Cross Border) धनशोधन (Money Laundering) किया जा रहा था।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram