जनसम्पर्क समाचारमध्यप्रदेशविंध्यसतना

श्रम कानूनों का पालन एवं श्रम योजनाओं का लाभ दिलाने निरीक्षण बढ़ायें- कलेक्टर

सतना।।कलेक्टर अनुराग वर्मा ने श्रम विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर श्रम कानूनों के अनुपालन हेतु किए गए निरीक्षण, श्रम विभाग की गतिविधियों एवं श्रमिक कल्याण की संबल सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि श्रम अधिकारी अधिक समय फील्ड में जाएं और श्रम कानूनों का पालन कराने तथा श्रमिक कल्याण की योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने निरीक्षणों की संख्या बढ़ाएं। बैठक में प्रभारी सहायक श्रम अधिकारी एसएन पटेरिया, श्रम निरीक्षक हेमंत डेनियल, अनुराग प्रताप, पुष्पेंद्र धुर्वे, नरेश पटेल, मनोज यादव, संदीप कुमार वाल्को, राहुल चौकसे और रमाकांत लोधी उपस्थित थे।

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने श्रम अधिनियमों के अंतर्गत किए गए निरीक्षण एवं निरीक्षण उपरांत की गई अभियोजन की जानकारी ली। श्रम अधिकारी श्री पटेरिया ने बताया कि श्रम अधिनियमों के तहत अब तक जिले में 374 निरीक्षण किए गए हैं। जिनमें विचलन पाए जाने पर 63 अभियोजन दायर किए गए हैं। वेतन भुगतान अधिनियम 1936 एवं न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अंतर्गत 10 प्रकरणों के दावे दायर किए गए। जिनमें 15 प्रभावित श्रमिकों को 41 लाख 96 हजार 278 रुपए की दावा राशि शामिल है। संपदा श्रम अधिनियम 1970 के अंतर्गत 78 अनुज्ञप्ति प्राप्त हुई। जिनमें अनुज्ञप्ति शुल्क 4500 रुपये और 2 लाख 29 हजार 800 रुपये प्रतिभूति राशि प्राप्त हुई है। संपदा श्रम अधिनियम 1970 के तहत 35 अनुज्ञप्ति नवीनीकरण में 7940 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। न्यायालय के बाहर 28 प्रकरणों में 63 श्रमिकों को 20 लाख 63 हजार 722 रुपए की राशि भुगतान कराई गई है।औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 में वर्ष 2021-22 में 101 प्रकरण प्राप्त हुये। इस प्रकार कुल 118 प्रकरणों में 90 का निराकरण किया जा चुका है। समीक्षा के दौरान श्रम विभाग की सीएम हेल्पलाइन में संबल योजना की 134 लंबित शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए गए

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button