बॉलीवुड न्यूजमनोरंजनहिंदी न्यूज

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज होली गीत ‘रंग लहे लहे डाली’ में नवरत्न और लवली काजल की दिखी प्यारी कैमेस्ट्री

होली का हुड़दंग गांवों में खूब दिखता है। पूरे गाँव के लोग रंग गुलाल अबीर एक दूसरे पर डाल कर होली खेलते हैं। क्या नर क्या नारी सब लोग दिल खोलकर होली खेलते हैं। होली का यह हुड़दंग भोजपुरी गानों में होली से पहले ही दिखने लगा है। जब सुबह सुबह गाना यूट्यूब पर आता है तो उसे देखकर लगता है कि आज ही होली है और मिजाज फगुआमय हो जाता है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज होली गीत 'रंग लहे लहे डाली' में नवरत्न पांडेय और लवली काजल की दिखी प्यारी कैमेस्ट्री
Photo credit by social Media

इसी कड़ी में पॉपुलर सिंगर नवरत्न पांडेय और नेहा राज की आवाज में गाया हुआ होली के रंग से सराबोर होली गीत ‘रंग लहे लहे डाली’ रिलीज किया गया है। जिसके वीडियो में एक्टर सिंगर नवरत्न पांडेय के साथ क्यूट अदाकारा लवली काजल की अदाकारी कयामत ढा रही है। यह भोजपुरी होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस होली गीत रंग लहे लहे डाली’ में नवरत्न पांडेय और लवली काजल की जोड़ी बड़ी खूबसूरत लग रही हैं। उनका डांस मूमेंट देखकर मन मंत्रमुग्ध हो जा रहा है। इस गाने की मेकिंग बड़ा कमाल का किया गया है। यह होली सांग काफी रिच लेबल पर शूट किया गया है। इस मजेदार होली सांग को देखकर मिजाज मस्त हो जाता है।

इस गाने में दिखाया गया है कि नवरंग पांडेय दोस्तों के साथ भाँग पीकर पूरे मूड दिख रहे हैं। उनके सामने जब उनकी पत्नी आती है तो वह होली खेलने के लिए कहते हैं कि… ‘फगुआ में हमरो बनाई द मिजाज, सइयाँ जी से आपन काहे खातिर लाज, मन में बा बेचैनी  कइसे संभाली हो कइसे संभाली…’
लवली काजल रंग लगाने का ऑफर देते हुए कहती है कि… एको जगे छोड़ी जनि खाली, राजा जी रंग लहे लहे डाली…

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस होली गीत को सिंगर नवरत्न पांडेय और नेहा राज की मधुर आवाज सुनकर मन मुग्ध हो जाता है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस लवली काजल ने अपनी मोहक अदा से सबको दीवाना बना रही है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। गाने के प्रचारक ब्रजेश मेहर हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

सतना टाइम्स न्यूज डेस्क

हमारी नजर में आम आदमी की आवाज जब होती है बेअसर तभी बनती है बड़ी खबर। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सियासत का गलियारा हो या गांव गलियों का चौबारा हो. सारी दिशाओं की हर बड़ी खबर, खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है satnatimes.in सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। Satna Times को आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब पर भी देख सकते है।Contact Us – info@satnatimes.in Email - satnatimes1@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button