Aaj Ka Itihas : आज के इतिहास में हम जानेंगे 22 दिसम्बर से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओ के बारे में, जानिए

Aaj Ka Itihas 22 December 2022: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 22 दिसंबर से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 22 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 22 दिसंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।
तो चलिए आज जानते हैं 22 दिसंबर के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय 22 दिसंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 22 दिसंबर के इतिहास से संबधित हो।
यह भी पढ़े – Aaj Ka Itihas : आज के इतिहास में हम जानेंगे 21 दिसम्बर से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओ के बारे में,क्या हुआ था.?
तो आइए जानते हैं कि 22 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं….
22 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of December 22 )
2010 – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तख़त कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।
2008 – सशक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
2007 – फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।
2006 – भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2005 – ईरान ने ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
2002 – दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।
1989 – रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार।
1978 – थाईलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
1971 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
1966 – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना ‘जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई थी।
1961 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1957 – ओहायो के कोलंबो चिड़िया घर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिड़िया घर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।
1947 – इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।
1941 – यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।
1940 – मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
1910 – अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
1882 – थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
1851 – देश में पहली मालगाड़ी रुड़की से चलायी गयी।
1843 – रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
1241- मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।
22 दिसंबर को जन्में व्यक्ति (Born on 22 December)
1948 – पंकज सिंह – समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।
1887 – श्रीनिवास अयंगर रामानुजन, प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ।
1866 – मौलाना मज़हरुल हक़ – स्वतंत्रता सेनानी थे।
1666 – गुरु गोविंद सिंह – सिक्खों के दसवें व अंतिम गुरु।
22 दिसंबर को हुए निधन (Died on 22 December)
1975 – वसन्त देसाई – भारतीय सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1958 – तारकनाथ दास – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे।
22 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
राष्ट्रीय गणित दिवस (रामानुजम स्मृति दिवस)
Tags: