IMA POP: भारतीय सेना को मिले 419 युवा अधिकारी, बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए किया गया सम्मानित

देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया जिसमें 419 युवा अधिकारी भारतीय सेना में शामिल हुए। श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो परेड के निरीक्षण अधिकारी थे। परेड सुबह 638 बजे शुरू हुई जिसमें विभिन्न कंपनियों के सार्जेंट मेजर ने भाग लिया। श्रीलंका के सेना प्रमुख ने कैडेट्स को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
शनिवार को 419 युवा अधिकारी भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट कैडेटों में 9 मित्र देशों के भी 32 कैडेट भी शामिल हैं। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में पासिंग आउट परेड आयोजित की गई।
श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो बतौर रिव्यूइंग आफिसर परेड में पहुंचे। सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। विभिन्न कंपनी के सार्जेंट मेजर ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली।
छह बजकर 42 मिनट पर एडवांस काल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार कदम बढ़ाते हुए परेड के लिए पहुंचे। निरीक्षण अधिकारी श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बाइकेजीएम लासंथा रोड्रिगो परेड स्थल पर पहुंचे और परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कैडेट्स को ओवरआल बेस्ट परफॉर्मेंस और अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा।
इन्हें मिला सम्मान
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर व सिल्वर मेडल अनिल नेहरा
गोल्ड मेडल रोनित रंजन
ब्रॉन्ज मेडल अनुराग वर्माटीईएस सिल्वर कपिल
टीजी सिल्वर आकाश भदौरिया
चीफ ऑफ आर्मी बैनर केरन कंपनी