दो राज्यों की ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल हुआ है। 7 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। आयुक्त और प्रबंध निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
महाराष्ट्र में इन आईएएस अफसरों का तबादला
डॉ मंजीरी मनोलकर, प्रबंध निदेशक, महाराष्ट्र राज्य कृषि, पुणे को आयुक्त जनजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान पुणे के पद पर भेजा गया है। त्रिकोण कुलकर्णी उपमहानिदेशक यशदा पुणे को अध्यक्ष एसएससी और एचएससी बोर्ड पुणे के पद पर पदस्थ किया गया है। वही अंजली रमेश, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद हिंगोली को जल संरक्षण, छत्रपति संभाजी नगर का नया आयुक्त बनाया गया है।
पंजाब सरकार ने आईएएस अधिकारी हरसुरिंदर पाल सिंह बरार को महानिदेशक उच्च शिक्षा पंजाब पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही हरप्रीत सिंह सूदन को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। रुबीन्द्रजीत सिंह बरार को पंजाब निवेश संवर्धन ब्यूरो में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर भेजा गया है।
आईपीएस अफसर अखिल चौधरी, एसएसपी श्री मुक्तसार साहिब को एआईजी, प्रशासन एएनटीएफ, एसएएस नगर पद पर पदस्थ किया गया है। सुहैल कासिम मीर एसएसपी बटाला को एसएसपी अमृतसर ग्रामीण पद पर भेजा गया है। डॉ महताब सिंह एसएसपी एसबीएस नगर को एसएसपी बटाला पद पर पद पर भेजा गया है। तुषार गुप्ता, संयुक्त निदेशक, अपराध, सतर्कता ब्यूरो पंजाब एसएएस नगर को एसएसपी एसबीएस नगर पद पर पदस्थ किया गया है। वहींअभिमन्यु राणा को एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब पद पर भेजा गया है, जो पहले एआईजी, इंटेलिजेंस पंजाब एसएएस नगर पद पर कार्यरत थे।










