लाइफस्टाइलहिंदी न्यूज

Groom Makeup: शादी में दूल्हे को जरूर अपनाने चाहिए ये मेकअप टिप्स, दुल्हन क्या उसकी सहेलियां भी हो जाएंगी फिदा

Groom Makeup : इन दिनों शादी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में हर दूल्हे और दुल्हन को अपनी शादी के दिन को खास बनाना चाहते हैं। क्योंकि सभी यह चाहते हैं कि अपनी शादी के दिन वह सबसे खूबसूरत और अलग दिखें। जिसके लिए महीनों पहले से तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। वहीं अगर बात लड़की होती है, तो हर लड़की अपनी शादी के लिए सबसे अच्छा पार्लर बुक करती है। जिससे कि उसका मेकअप अच्छा होने के साथ ही लांग-लास्टिक रह सके। लेकिन कई बार लड़के इन बातों का ख्याल नहीं रखते हैं।

Image credit by social media

अधिकतर लड़कों को यह पता नहीं होता है कि शादी के दिन उनको भी मेकअप करवाना होता है। जिससे कि वह भी ब्राइडल को टक्कर दे सकें और अपनी लाइफ के सबसे खास दिन पर सबसे स्मार्ट दिखें। हांलाकि पार्लर जाकर लड़कों को मेकअप करना पसंद भी नहीं होता। लेकिन अगर आपको पार्लर जाकर मेकअप करना पसंद नहीं है तो आप घर पर भी मेकअप कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर पर ही मेकअप के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनको फॉलो कर आप अपने स्पेशल दिन को खास बना सकते हैं। जिससे कि आप अपनी शादी के दिन स्मार्ट और हैंडसम दिखें।


यह भी पढ़े – Trendy Bridal Look: दुल्हन के लिबास में दिखना है सबसे खूबसूरत, तो फॉलो करें ये ट्रेंडी Bridal लुक


पहला स्टेप

सबसे पहले अपनी शादी के दिन दूल्हे को अपने चेहरे को क्लीजिंग मिल्क की सहायता से साफ करना चाहिए। जिससे कि फेस की गंदगी अच्छे से साफ हो जाए। इसके बाद अपनी स्किन टाइप का टोनर फेस पर अप्लाई करें। ताकि आपकी स्किन ग्लो करे।टोनर अप्लाई करने के बाद अच्छी क्वालिटी का चेहरे पर फेस सीरम लगाएं। बता दें कि विटामिन सी का सीरम लगाने से आपकी स्किन खिली-खिली रहेगी।


यह भी पढ़े – शादी में रिश्तों की डोर को मजबूत बनाएं Rivaah के खूबसूरत ज्वेलरी कलेक्शन के साथ


इसके बाद कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें। जिससे कि आपके फेस पर अगर दाग धब्बे हों, तो वह छिप जाएं। वहीं आंखों के नीचे के काले घेरों को छिपाने के लिए कलर करेक्टर काम आएगा।शादी के दिन हर कोई अपनी खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाता है। वहीं दूल्हे-दुल्हन के साथ हर कोई तस्वीर लेता है। इसलिए अपनी आइब्रो को शेप जरूर दें। इससे आपका लुक और भी अच्छा लगेगा। फेस को शेप देने के लिए कंट्यूरिंग जरूर करें। ना सिर्फ दुल्हन बल्कि दूल्हे का भी चेहरा सही करने की जरूरत होती है।


इसे भी पढ़े – Javeria Sameer Love Story: सीमा हैदर के बाद सरहद पार से आया एक और प्यार, 5 साल के इंतजार के बाद मिला वीजा


स्किन टाइप और स्किन टोन के हिसाब से फेस पर बेस और फांउडेशन अप्लाई करें। फाउंडेशन बहुत ज्यादा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इससे आपकी स्किन अजीब दिख सकती है।आपके पूरे लुक को रूखे-सूखे होंठ खराब कर सकते हैं। इसलिए आप लिप बाम या फिर हल्के रंग की लिपस्टिक भी अप्लाई कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button