LadliBehnaYojana :मध्यप्रदेश की सबसे लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना के तहत सरकार जल्द ही 30वीं किश्त जारी करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के इस मिशन को नई ऊँचाइयों पर ले जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, नवंबर 5 से 10 के बीच लाड़ली बहनों के खातों में ₹1500 की राशि ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार है।योजना की पिछली यानी 29वीं किश्त 12 अक्टूबर को जारी की गई थी, जिसमें 1.26 लाख बहनों के खातों में ₹1,541 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। साथ ही भाई दूज के अवसर पर अतिरिक्त ₹250 का तोहफ़ा भी मिला था।
सरकार का लक्ष्य है कि साल 2028 तक लाड़ली बहनों को ₹3,000 प्रतिमाह की राशि मिले। यह कदम राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन साबित हो रहा है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा —
“लाड़ली बहनें हमारी समाज की शक्ति हैं, उनका सशक्तिकरण ही मध्यप्रदेश का सशक्त भविष्य है।”







