भोपालमध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

सिद्धा पहाड़ मामले में सरकार की कार्यवाही पर्याप्त नहीं, जन विरोध न होता तो सरकार भगवान राम के प्रतिज्ञा स्थल को नष्ट कर देती – अजय सिंह

भोपाल।।मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भगवान राम के प्रतिज्ञा स्थल सिद्धा पहाड़ की तीन खदानों की निरस्त हुई कार्यवाही को अपर्याप्त बताते हुए कहा है कि अगर सरकार की भगवान राम के प्रति वास्तव में आस्था है तो उसे उक्त क्षेत्र की सम्पूर्ण खदानों को बन्द कराकर अवैध उत्खनन रोकना चाहिए | इसके साथ ही सम्पूर्ण क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करना चाहिए |


अजय सिंह ने जारी बयान में दावा करते हुए कहा कि अगर यह मामला सुर्ख़ियों में नहीं आता और जनविरोध न होता तो प्रदेश सरकार भगवान राम के इस प्रतिज्ञा स्थल में लीज आवंटित कर उसे नष्ट कर देती | अजय सिंह ने कहा कि सरकार को उन नामों का खुलासा करना चाहिए कि उक्त पवित्र तीर्थ स्थल के साथ साथ रामपथ गमन क्षेत्र में किन्हें किन्हें लीज आवंटित की गयीं और किस आधार पर की गयीं| उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इतने पवित्र तीर्थ स्थल के ऐतिहासिक महत्व से सरकार आखिर अनजान कैसे बनी रही|
सिंह ने अपने आरोप में कहा है कि भाजपा नेताओं के संरक्षण में सम्पूर्ण रामपथ गमन क्षेत्र में अवैध उत्खनन कर उसे नष्ट किया जा रहा है| उन्होंने कहा सरभंगा, कारीगोही, देउरा, बरहा, लेदरा, सेलहा जैसे गांव जो रामपथ गमन के हिस्सा हैं वहाँ प्रतिदिन बड़ी मात्रा में अवैध उत्खनन कर उसे नष्ट किया जा रहा है| उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से कहा है कि भगवान राम की तपोभूमि को बचाने के लिए अगर सरकार गंभीर है तो अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करनी चाहिए |

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button