पदों का विवरण
| कुल पद | 1535 |
| नॉन-टीएसपी (Non-TSP) क्षेत्र | 1340 |
| टीएसपी (TSP) क्षेत्र | 195 |
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएमएस (BAMS), बीएचएमएस (BHMS) या बीयूएमएस (BUMS) की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आयु में छूट: आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
| सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग | ₹600 |
| अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | ₹400 |
उम्मीदवार यह भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका
उम्मीदवारों का चयन कुल तीन चरणों में किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा (Written Exam): पहले चरण में एक लिखित परीक्षा होगी।
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
- मेडिकल टेस्ट (Medical Test): अंतिम रूप से चयनित होने से पहले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।
इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवार ही अंतिम रूप से आयुष अधिकारी के पदों पर नियुक्त किए जाएंगे।
आवेदन कैसे करें (ऑनलाइन)
इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 8 नवंबर 2025 से पहले इन चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Rajasthan Ayush Officer Recruitment 2025 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें। आपको रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- प्राप्त लॉगिन विवरण से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
- मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और लिखित परीक्षा के लिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों तथा अध्ययन सामग्री का उपयोग कर तैयारी शुरू कर दें।








