Google Gemini Photos :सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक नया ट्रेंड जबरदस्त वायरल हो रहा है। कुछ समय पहले जहाँ Studio Ghibli स्टाइल फोटोज का क्रेज देखने को मिला था, वहीं अब लोग अपनी तस्वीरों को रेट्रो साड़ी लुक में बदल रहे हैं। यह नया ट्रेंड “Vintage Saree AI Edits” के नाम से तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

दरअसल, Google Gemini के Nano Banana टूल की मदद से लोग अपनी साधारण तस्वीरों को बेहद खूबसूरत, फिल्मी अंदाज वाले रेट्रो साड़ी लुक में बदल रहे हैं। इंस्टाग्राम पर ऐसे एडिटेड फोटोस को काफी पसंद किया जा रहा है और यह ट्रेंड युवाओं से लेकर क्रिएटर्स तक सबको आकर्षित कर रहा है।
ऐसे बनाएं अपनी फोटो का रेट्रो AI वर्जन
- सबसे पहले प्ले स्टोर से Gemini ऐप डाउनलोड करें।
- अपने Google अकाउंट से लॉगिन करें।
- ‘+’ के साइन पर क्लिक कर अपनी एक सिंगल और क्लियर फोटो अपलोड करें।
- फोटो अपलोड करने के बाद अपनी पसंद का प्रॉम्प्ट डालें – जैसे Vintage Saree Look या Retro Saree Style।
- AI आपकी फोटो को प्रोसेस कर तुरंत रेट्रो साड़ी लुक वाली इमेज तैयार कर देगा।
किन बातों का रखें ध्यान
- बेहतर रिजल्ट के लिए साफ और रोशनी वाली फोटो का इस्तेमाल करें।
- अपनी प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए निजी या संवेदनशील तस्वीरें अपलोड करने से बचें।
- एडिटेड फोटो पोस्ट करने से पहले मेटाडेटा हटाना सुरक्षित माना जाता है।
- किसी भी तरह का कंटेंट बनाने से पहले एप की टर्म्स और कंडीशंस जरूर पढ़ें।
- फोटो पर अपना कॉपीराइट प्रॉम्प्ट डालना न भूलें।
Google Gemini का यह फीचर आपकी साधारण फोटो को पलक झपकते ही एक खूबसूरत, फिल्मी अंदाज वाले पोस्टर में बदल सकता है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं तो यह मौका बेहतरीन साबित हो सकता है।







