Gold-Silver Price Update: सोना 90 हज़ार के पार, चांदी में आई गिरावट – जानें आज 10 अप्रैल के लेटेस्ट रेट्स

Gold-Silver Price :अगर आप गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 को सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले आज के ताजा दाम जरूर जान लें। सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद आज 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत में 710 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है, जिससे सोना 90,000 रुपये के पार चला गया है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में 1,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है, जिससे चांदी का भाव अब लगभग 92,900 रुपये प्रति किलो है।
आज के ताज़ा सोने के दाम (Gold Price Today)
22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम):
- चेन्नई : ₹82,910
- भोपाल और इंदौर : ₹82,960
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ : ₹83,060
- हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई : ₹82,910
24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम):
- भोपाल और इंदौर : ₹90,500
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ : ₹90,600
- हैदराबाद, केरल, बेंगलुरु, मुंबई : ₹90,450
- चेन्नई : ₹90,450
18 कैरेट सोना: ₹67,840 प्रति 10 ग्राम
दिल्ली: ₹67,960 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता, मुंबई: ₹67,840 प्रति 10 ग्राम
भोपाल, इंदौर: ₹67,880 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: ₹68,360 प्रति 10 ग्राम
आज की चांदी की कीमत (Silver Price Today)
प्रमुख शहरों में रेट (प्रति किलो):
- जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली : ₹92,900
- भोपाल, इंदौर : ₹92,900
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल : ₹1,01,900
नोट: ये दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज से अलग हैं। खरीदारी से पहले अपने नजदीकी बाजार से कीमतें कंफर्म कर लें।