होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

ABVP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, सीएम योगी का बड़ा एक्शन

Barabanki ABVP News :श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्राप्त एलएलबी कोर्स के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

ABVP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, सीएम योगी का बड़ा एक्शन

Barabanki ABVP News :श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्राप्त एलएलबी कोर्स के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। चौकी इंचार्ज गजेंद्र विक्रम सिंह, मुख्य आरक्षी पवन यादव और सौरभ सिंह तथा सिपाही विनोद यादव को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई आईजी अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार की अंतरिम जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।

ABVP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, सीएम योगी का बड़ा एक्शन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सौंपी गई थी जांच

घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कठोर रुख अपनाते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए थे। जांच की जिम्मेदारी आईजी अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार को दी गई थी। बुधवार देर रात उन्होंने अपनी अंतरिम रिपोर्ट डीजीपी राजीव कृष्ण को सौंपी, जिसमें चार पुलिसकर्मियों को अत्यधिक बल प्रयोग का दोषी पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर एसपी बाराबंकी ने निलंबन की कार्रवाई की।

सीओ और इंस्पेक्टर की भूमिका भी जांच के दायरे में

सूत्रों के अनुसार, जांच में सीओ सिटी हर्षित चौहान और इंस्पेक्टर बाराबंकी कोतवाली आरके राणा की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई है। इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ अंतिम निर्णय जांच पूरी होने के बाद लिया जाएगा। फिलहाल दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रबंधन पर भी मुकदमा दर्ज

आईजी रेंज और मंडलायुक्त अयोध्या की रिपोर्ट आने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ बाराबंकी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दरअसल, यह पूरा विवाद विश्वविद्यालय द्वारा बिना मान्यता एलएलबी कोर्स संचालित करने को लेकर शुरू हुआ था।

छात्रों का आरोप और साजिश के संकेत

छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्होंने केवल विश्वविद्यालय का गेट बंद कर फैकल्टी और स्टाफ की आवाजाही रोकी थी, लेकिन छात्राओं को रोकने का प्रयास नहीं किया गया। इस दौरान सीओ सिटी मौके पर पहुंचे, परंतु मान्यता से जुड़े सवालों पर स्पष्ट जवाब न मिलने से विवाद बढ़ गया।

करीब शाम 4:03 बजे, यूनिवर्सिटी गेट के भीतर से कुछ लोग बाहर निकले और गार्डों के डंडे छीनकर छात्रों पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यह घटनाक्रम करीब 21 मिनट तक चला। जांच में यह भी सामने आया है कि छात्रों को उकसाने और माहौल बिगाड़ने की एक सोची-समझी साजिश रची गई थी।

अब तक की कार्रवाई

  • सीओ सिटी को मुख्यमंत्री ने तत्काल हटाया था।
  • इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया।
  • चौकी इंचार्ज, दो मुख्य आरक्षी और एक सिपाही निलंबित।
  • दो अन्य सिपाही चिन्हित, जिनकी भूमिका की जांच जारी है।
  • विश्वविद्यालय प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज।

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने पर सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बाराबंकी और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।


 

 

पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय जयदेव विश्वकर्मा, जनसरोकार और जमीनी हकीकत की आवाज़ हैं। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक पहल, राजनीति, स्वास्थ्य और आमजन से जुड़े मुद्दों पर इनकी पकड़ गहरी है। निष्पक्षता और सटीक ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले जयदेव, जनता के असली सवालों को सामने लाने में यक़ीन रखते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram