मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

MP का पहला ऐसा मामला, सतना नगर निगम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

सतना,मध्यप्रदेश।।मध्यप्रदेश के सतना नगर निगम में अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेसी पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। मध्यप्रदेश का संभवत: यह पहला मामला है जब किसी नगर निगम के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास की तैयारी की गई है।

दरअसल सतना नगर निगम में कांग्रेसी पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष सहित की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुचकर नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन के खिलाफ अविश्वास व्यक्त किया है।

देखे वीडियो 

इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष सहित 18 पार्षद मौजूद थे। सतना नगर निगम में कुल 45 पार्षद हैं. इनमें से 18 पार्षद कांग्रेस के हैं. इन सभी 18 पार्षदों ने एकमत होकर कलेक्टर अनुराग वर्मा को ज्ञापन सौंपा है. साथ ही नगर निगम स्पीकर पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.



ज्ञापन सौंपने पहुंचे 18 पार्षद

सोमवार को कांग्रेस के 18 में से 18 पार्षद ज्ञापन सौंपने पहुंचे। सभी 18 कांग्रेस पार्षदों ने इस पर हस्ताक्षर किए थे। आपको बता दें कि सतना नगर निगम में कुल 45 पार्षदों में से 21 पार्षद कांग्रेस के थे, लेकिन 3 पार्षद चार महीने पहले कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री मोहन यादव के हाथों बीजेपी में शामिल हो गए। अब बीजेपी के पास कुल 24 पार्षद हैं, जबकि तीन निर्दलीय हैं।



पार्षदों ने अध्यक्ष पर लगाये गम्भीर आरोप

सतना नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन के खिलाफ प्रस्तुत अविश्वास पत्र में कांग्रेसी पार्षदों ने गम्भीर आरोप लगाए है। पार्षदों ने कहा है कि मौजूद स्पीकर पद की गरिमा के अनुरूप कार्य नही कर रहे है। वे अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नही कर रहे है। परिषदों की बैठकों में पार्षदों द्वारा की जाने वाली चर्चा तथा ऐजेंडे से सम्बंधित मसलों को मिनिट्स में दर्ज नही कराया जाता। मिनिट्स में मनमानी बातें। आंकित कराई जाती है। परिषद की बैठाक समय पर नही बुलाई जाती, आवश्यक तथा जन सरोकार से जुड़े मुद्दे ऐजेंडों में शामिल नही किए जाते। शहर में तमाम समस्याएं है मगर ध्यान नही दिया जाता।

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मिथलेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोगो ने आज अध्यक्ष महोदय के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया है, क्योंकि वो परिषद की बैठक सही तरीके से नही चलाते है, और जो जनहित के मुद्दों में चर्चा होती है उसको गलत तरीके से बुक में दर्ज कराते है।न ही शहर के विकास के मुद्दे चर्चा में लाये जाते है जैसे सीवर का मामला हो गया नारायण तालाब फूटने का मामला हो गया और भी ऐसे कई मुद्दे है जो परिषद में नही लाये जाते है उसी को लेकर आज अविश्वास प्रस्ताव दिया है।

सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बताया कि नगर निगम में कांग्रेस के पार्षद आये है जिन्होंने आज नगर निगम अध्यक्ष के विरुद्ध ज्ञापन दिया है , इसके आगे जो भी कार्यवाही होगी वो की जाएगी।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button