प्रधानमंत्री मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

भोपाल, मध्यप्रदेश।। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राज्यपाल श्री पटेल ने श्री जगदीश देवड़ा और श्री राजेंद्र शुक्ल को उप मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने नवनिर्वाचित विधायक, भारतीय जनता पार्टी के राज्य, संभाग, जिला और विकासखंड स्तरों के सभी पदाधिकारी और लाखों की संख्या में कार्यकर्ता, स्वयंसेवक और आम नागरिक उपस्थित थे।
इसे भी पढ़े – MP News :मंदिर मस्जिद में लाउडस्पीकर बैन..सीएम का बड़ा फ़ैसला
भव्य शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय नागरिक विमानन और इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।
आपकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपके कुशल मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से मध्यप्रदेश को प्रगति एवं विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने की पूरी कोशिश करूँगा।
इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत आभार… https://t.co/vhXxJRKt1h
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 13, 2023
समारोह में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र श्री एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री गुजरात श्री भूपेन्द्र पटेल, मुख्यमंत्री मणिपुर श्री एन. बीरेन सिंह, मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री मेघालय श्री कोंराड संगमा, उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र श्री देवेन्द्र फड़नवीस, उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र श्री अजीत पवार एवं नागालैण्ड के उप मुख्यमंत्री श्री वाय. पैटन शामिल हुए।
मैं डॉ. मोहन यादव वचन देता हूं कि…
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल मार्गदर्शन में निरंतर जारी हमारी मध्यप्रदेश की विकासयात्रा में अपने आप को प्रतिपल समर्पित करते हुए सभी प्रदेशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।
।।भारत माता की जय।। pic.twitter.com/U4RxvSoeSL
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 13, 2023
इसके साथ ही राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री बी.एल. संतोष, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा, म.प्र. भाजपा अध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इसे भी पढ़े – Mahadev Betting App: महादेव गेमिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल UAE में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी
पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ आरंभ हुए शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया। समारोह में देश के प्रमुख साधु संत भी सम्मिलित हुए।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से आए बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साह से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिवादन किया। कार्यक्रम का समापन पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ हुआ।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।