मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

चित्रकूट के 84 कोसीय तपोवन को संरक्षित और खनन मुक्त करने BJP विधायक नारायण की पदयात्रा शुरू, पदयात्रा को मिल रहा समर्थन

Satna Times: भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट और उसकी 84 कोशीय परिक्रमा पथ के संरक्षण-विकास के लिए मैहर से भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी ने पदयात्रा शुरू की है। यात्रा शुरू करने से पहले मंगलवार को चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन-पूजन किए और साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे समर्थकों के हुजूम के साथ धार्मिक पद यात्रा पर रवाना हो गए।

Satna Times: चित्रकूट से शुरू हुई मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की यह पदयात्रा श्रीराम वन गमन क्षेत्र और चित्रकूट की 84 कोशीय परिक्रमा का भ्रमण करते हुए श्रीराम प्रतिज्ञा स्थल सिद्धा पर्वत पहुंचेगी। नारायण की इस यात्रा को पहले ही दिन से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। जगह-जगह यात्रा का स्वागत हो रहा है, साथ ही हर जगह से टोलियां उनके कारवां में जुड़ती जा रही हैं।

यह भी पढ़े – MP: 1 लाख से अधिक शासकीय पदों पर होगी भर्ती, बढ़ी आउट सोर्स भर्तियां की संख्या! नियम में संशोधन की तैयारी, जानें आंकड़े

Satna Times : बता दें कि श्रीराम प्रतिज्ञा स्थल सिद्धा पर्वत पर खनन लीज स्वीकृति की प्रक्रिया के तहत लोक सुनवाई आयोजित किए जाने को लेकर मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने कड़ा एतराज जताया था। उस वक्त नारायण ऐसे पहले भाजपाई थे, जिन्होंने सिद्धा में खनन लीज स्वीकृति का खुल कर विरोध किया था और मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था।

यह भी पढ़े- Satna Times: पान की गोमती चलाने वाले की समझदारी से GRP ने 25400 के नकली जालशाजी का किया पर्दाफास

नारायण ने उसी समय 27 सितंबर से चित्रकूट से सिद्धा तक पदयात्रा का ऐलान भी कर दिया था। विधायक नारायण त्रिपाठी का कहना है कि भगवान श्रीराम हम सब के आराध्य हैं। चित्रकूट की पावन भूमि में उन्होंने अपने वनवास का अधिकांश समय व्यतीत किया।

Satna Times: यहां के कण-कण में उनकी स्मृतियां बिखरी हुई हैं। जिन्हें सहेजा जाना चाहिए और राम वन गमन क्षेत्र के धार्मिक स्थलों का संरक्षण कर वहां विकास किया जाना चाहिए। धर्म क्षेत्र को खनन मुक्त क्षेत्र बना कर आस्थावानों की आस्था का सम्मान करना चाहिए।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button