होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात, स्वास्थ्य पर ली चुटकी: ‘यह सब आपकी लीला है’

वृंदावन: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार (14 अक्टूबर) को वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे। ...

विज्ञापन

Updated on:

| सतना टाइम्स

वृंदावन: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार (14 अक्टूबर) को वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने महाराज के राधा केली कुंज स्थित आश्रम में उनसे मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।


प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री
प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री

 

स्वास्थ्य पर ली चुटकी

प्रेमानंद महाराज की खराब सेहत को देखते हुए जब धीरेंद्र शास्त्री ने उनसे मुलाकात की, तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “यह तो सब आपकी लीला है, आपका स्वास्थ्य तो ठीक है।” यह मुलाकात वृंदावन की परिक्रमा मार्ग स्थित उनके आश्रम कैली कुंज में हुई।

जैसे ही अनुयायियों को धीरेंद्र शास्त्री के आगमन की खबर मिली, उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शास्त्री ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए वहां से विदा हुए।

किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं प्रेमानंद महाराज

ज्ञात हो कि संत प्रेमानंद महाराज किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं और उनका डायलिसिस नियमित रूप से होता रहता है। स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद, वह नियमित रूप से भक्तों से मिलते हैं और उन्हें राधा नाम का जाप करने का संदेश देते हैं।

महाराज ने कई बार यह जिक्र किया है कि उनका अंतिम समय चल रहा है और वह हर रोज राधा रानी की आराधना करना चाहते हैं।

सर्वधर्म में लोकप्रिय हैं प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद महाराज सिर्फ हिंदू धर्म के अनुयायियों के बीच ही नहीं, बल्कि अन्य धर्मों के लोगों में भी काफी लोकप्रिय हैं। हाल ही में एक मुस्लिम युवक का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मक्का-मदीना में महाराज के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा था।

महाराज को उनकी सरल और धार्मिक बातों के लिए जाना जाता है। उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड सेलेब्स, राजनेता और क्रिकेटर भी उनके चरणों में दिखते हैं। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी तीन बार उनसे मिलने के लिए जा चुके हैं। महाराज सभी से आग्रह करते हैं कि वे ईश्वर की कामना करें, भले ही उनका स्वरूप अलग क्यों न हो।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram