Cyber Fraud: भारतीय महिलाओं को निशाना बना रहे साइबर ठग अब ऐसी चाल चल रहे हैं जिसके बारे में ज्यादातर लोगों ने पहले कभी सुना तक नहीं था.

भारतीय महिलाओं को निशाना बना रहे साइबर ठग अब ऐसी चाल चल रहे हैं जिसके बारे में ज्यादातर लोगों ने पहले कभी सुना तक नहीं था. सोशल मीडिया पर शुरू होने वाली यह ठगी दिखने में जितनी मीठी लगती है अंत में उतनी ही खतरनाक साबित होती है. दोस्ती, चैटिंग और महंगे तोहफों का लालच देकर ठग महिलाओं को जाल में फंसा लेते हैं और फिर ब्लैकमेल कर हजारों–लाखों रुपये ऐंठ लेते हैं. साइबर विशेषज्ञों की मानें तो हाल ही में ऐसे मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, खासकर युवा लड़कियां इनका निशाना बन रही हैं.















