दिल्लीदेशनई दिल्लीराष्ट्रीयहिंदी न्यूज

Loksabha Election :कांग्रेस ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, यूपी, बंगाल और दिल्ली की इन सीटों पर ठोका दावा

लोकसभा चुनाव 2024 के करीब आते ही देश में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे ही विपक्षी दलों के इंडिया अलायंस के बीच कई राज्यों में सीट शेयरिंग का मुद्दा जटिल होता जा रहा है। इसी बीच खबर आई है कि इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने गठबंधन के सहयोगी दलों के सामने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड, बिहार और बंगाल में पसंदीदा लोकसभा सीटें की मांग की है। साथ में कांग्रेस ने दिल्ली और महाराष्ट्र में अपने लिए सीटों का नंबर भी बताया है।

Image credit by Google

यूपी की इतने सीटों की मांग

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन में अपने सहयोगी दलों से 11 सीटें मांगी हैं। इन 11 सीटों का नाम भी तय हो गया है जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी की परंपरागत सीट रायबरेली और अमेठी के अलावा झांसी, फैजाबाद, लखीमपुर, सहारनपुर, महाराजगंज, धरुहरा, वाराणसी, प्रतापगढ़ और लखनऊ है। बता दें कि वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सांसद हैं।

ममता के गढ़ में इन सीटों पर दावा

ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले साफ कर दिया था की उनकी पार्टी बंगाल में वामपंथी पार्टी और कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। जिसके बाद कांग्रेस के नेता नाराज हो गए थे। इसी बीच कांग्रेस ने राज्य की 6 लोकसभा सीटों पर दावा ठोका है। इन सीटों के नाम मालदा- उत्तर, मालदा-दक्षिण, बेहरामपुर, जंगीपुर, रायगंज और बशीरहाट।

बिहार, झारखंड और दिल्ली की सीटें

इंडिया अलायंस में शामिल अपने सहयोगी दलों से कांग्रेस ने झारखंड की हजारीबाग, रांची, धनबाद, खूंटी, जमशेदपुर, चतारा, पलामू, सिंहभूम और लोहदरगा सीटें मांगी है। लेकिन लालू यादव की पार्टी राजद ने चतरा और पलामू सीट पर अपना दावा ठोका है। बात बिहार की करें तो कांग्रेस यहां की 40 में से 9 सीटों पर दावा ठोक रही है वहीं, राजधानी की 4 सीटों पर भी कांग्रेस ने दावा ठोका है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

 

सतना टाइम्स न्यूज डेस्क

हमारी नजर में आम आदमी की आवाज जब होती है बेअसर तभी बनती है बड़ी खबर। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सियासत का गलियारा हो या गांव गलियों का चौबारा हो. सारी दिशाओं की हर बड़ी खबर, खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है satnatimes.in सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। Satna Times को आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब पर भी देख सकते है।Contact Us – info@satnatimes.in Email - satnatimes1@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button