भोपालमध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस के पूर्व सांसद से लेकर पार्षद तक BJP में हुए शामिल

मध्य प्रदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर और कांग्रेस के अन्य पदों पर रहे लोग बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्हें पार्टी कार्यालय में सीएम मोहन की मौजूदगी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सदस्यता दिलाई. इस मौके पर वीडी शर्मा ने कहा- मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, आपको लगेगा कि आप बीजेपी परिवार के सदस्य हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में हम लगातार प्रगति कर रहे हैं.

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि- ऐसा लग रहा है कि सामने वाले के पास कुछ बचेगा ही नहीं। बीजेपी में साधारण कार्यकर्ता को मंत्री और मुख्यमंत्री पद पर पहुंचाया जाता है। आप बीजेपी के परिवार में आए हो, आपके पास ऐसा मौका कभी भी आ सकता है। आपको अधिकार दिया जाता है कि आप भी अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को जोड़ सकते हो। उनको वही सम्मान दिया जाएगा, जो यहां पर आपको दिया गया है।

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि-राहुल गांधी भगदड का मजा लीजिए अपने ही देश में, कुछ दिन तो गुजारिए मध्य प्रदेश में। अब तक 14758 बड़े नेताओं ने ज्वाइनिंग की, जो केंद्रीय मंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर सहित अन्य पदों पर रहे हैं। मध्य प्रदेश वो प्रदेश है जहां सबसे अधिक कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि चुनाव चुनौतियों से है या पनौतियों से है। कहा कि- ज्वाइनिंग को गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराएंगे। होली के बाद बूथ लेवल पर एक साथ ज्वाइनिंग अभियान चलाएंगे। हम इसको गिनीज बुक में दर्ज कराएंगे।

ये हुए बीजेपी में शामिल

यादवेंद्र सिंह–पूर्व विधायक
2-सुधीर सिंह तोमर– पूर्व नगरनिगम अध्यक्ष सतना
3-पुष्कर सिंह तोमर–पूर्व महापौर सतना
4-रविन्द्र सिंह सेठी–वरिष्ट कांग्रेस नेता
5-रमाकांत शुक्ला–पूर्व सीएमओ सतना
6-यातेन्द सिंह –पूर्व जिला पंचायत सदस्य नगौद
7-संजय सिंह–जिला पंचायत सदस्य सतना
8-देवदत्त सोनी–जिला पंचायत सदस्य मैहर
9-फूल सिंह टेकाम- पूर्व डीएसपी सतना
10-नगेन्द्र सिंह लल्लू –पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मैहर
11-मोलाई राम चौधरी–पूर्व मन्डी अध्यक्ष मैहर
12-देवराज सिंह पटेल- पूर्व सांसद रीवा

13 – सुयश ताम्रकार – जिला सतना युंका महामंत्री

13- प्रतिभा सिंह- नगर पंचायत नागौद अध्यक्ष

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button