Maihar News :राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संघ प्रमुख मोहन भागवत के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रानी बाटड ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर पूरे मैहर तहसील क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है।

यह आदेश 4 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडर और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।कलेक्टर ने साफ किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि यह कदम वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।







