भोपालमध्यप्रदेशहिंदी न्यूज
MP : मुख्यमंत्री शिवराज ने दी प्रदेशवासियो को प्रदेशके स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ

भोपाल।।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के 67वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कभी बीमारू कहा जाने वाला मध्यप्रदेश आज तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष मध्यप्रदेश की आर्थिक विकास दर 19.76 प्रतिशत रही। बीमारू से सुचारू और अब आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों से यही प्रार्थना है कि प्रदेश की प्रगति और विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। आइये समृद्ध विकसित और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए हम तेजी से आगे बढ़ें।