छत्तीसगढ़हिंदी न्यूज

CG News: विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, राज्य को मिलेगा पहला आदिवासी सीएम

CG News: छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर कयासों और अटकलों का धुंध छंट गया है। विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। यह नाम सामने आते ही राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं और जनता में काफी उल्लास है।

Image credit by Google

विष्णु देव साय का नाम बतौर मुख्यमंत्री रायपुर में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद सामने आया है। नाम की घोषणा करने के लिए बीजेपी पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्वानंद और दुष्यंत कुमार आज सुबह ही रायपुर पहुंचे थे।

बंद हुआ अटकलों का बाजार

छत्तीसगढ़ का अगला सीएम कुआँ होगा, इसे लेकर बीजेपी के ऑब्जर्वर और विधायकों की बैठक आज दिन में दोपहर बाद लगभग 2 बजे शुरू हुई थी।बता दें कि छत्तीसगढ़ के नए सीएम को लेकर काफी अभी अटकलें लगाईं गई थी। कयास लगाए गए हैं कि ओबीसी वर्ग से अरुण साव और ओपी चौधरी, आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय और रेणुका सिंह के नाम पर मुहर लग सकती है।


इसे भी पढ़े – ये हैं विजय माल्या के सबसे रंगीन शौक, जानकर चौंक जाएंगे आप, पड़ोसी के साथ…


छतीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री

सीएम पद की शपथ लेने के बाद विष्णु देव साय छतीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने वाले वे पहले आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे।सीएम पद की शपथ ग्रहण की घोषणा जल्द ही राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा की जाएगी।

विष्णु देव साय: एक बेदाग़ चेहरा

विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में बीजेपी पार्टी का लोकप्रिय और मान्य आदिवासी चेहरा हैं। अभी तक किसी बड़े विवाद या भ्रष्टाचार में इनका नाम नहीं रहा है। इसलिए ये जनता में साफ़-सुथरी छवि रखते हैं।


इसे भी पढ़े – Shivling :इस शिवलिंग पर चढ़ाते ही दूध का रंग बदल जाता है, इसका रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया है


राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है उनकी बेदाग़ छवि सबसे बड़ी ताकत है, जिसे बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व अनदेखा नहीं कर पाया।बता दें, इन्हें एकबार प्रदेश अध्यक्ष पद हटाया भी जा चुका है। लेकिन पद से हटाए जाने के बाद भी वे पार्टी जुड़े रहे। ये पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और आरएसएस (RSS) से काफी करीबी रखते हैं।

पंच से मुख्यमंत्री तक का सफ़र

विष्णु देव साय का राजनीतिक कैरियर बतौर सरपंच शुरू, जब वे बगिया गांव के निर्विरोध सरपंच चुने गए। साय पहली बार 1990 में विधायक बने थे और 1998 तक विधायक रहे।उन्होंने पहला लोकसभा का चुनाव 1999 में लड़ा और जीतकर संसद पहुंचे। साय 2004 में दोबारा सांसद बने। इसके बाद 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते। वे मोदी मंत्रिमंडल में बतौर केंद्रीय मंत्री काम कर चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

साय रायगढ़ से तीन बार सांसद  रहे हैं। जिससे रायगढ़ के जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सतना टाइम्स न्यूज डेस्क

हमारी नजर में आम आदमी की आवाज जब होती है बेअसर तभी बनती है बड़ी खबर। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सियासत का गलियारा हो या गांव गलियों का चौबारा हो. सारी दिशाओं की हर बड़ी खबर, खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है satnatimes.in सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। Satna Times को आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब पर भी देख सकते है।Contact Us – info@satnatimes.in Email - satnatimes1@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button