दिल्लीदेशनई दिल्लीराष्ट्रीयहिंदी न्यूज

पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारने वाले बीजेपी विधायक पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र। पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारने वाले BJP विधायक सुनील कांबले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। विधायक सुनील कांबले ने पुणे के ससून अस्पताल में एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारा था। जिस समय यह पूरा घनाक्रम हुआ उस समय मंच पर डिप्टी सीएम अजित पवार भी मौजूद थे।

Image credit by social Media

दरअसल यह मामला शुक्रवार का है। पुणे के ससून अस्पताल कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अजित पवार पहुंचे थे। वहां विधायक सुनील कांबले भी मौजूद थे। मंच से उतारते समय कांबले असंतुलित हो गए। इसके बाद वहां खड़े एक पुलिस कर्मी से बहस करने लगे। बहस के बाद सुनील कांबले ने पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था।

शनिवार को महाराष्ट्र के बंडगार्डन पुलिस स्टेशन में BJP विधायक सुनील कांबले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अब सुनील कांबले की और से कोई बयान सामने नहीं आया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button