बिजनेश

बिस्किट बनाने वाली ब्रिटानिया ने बताया 2024 तक का प्लान, बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी

बिस्किट बनाने वाली कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीआईएल) ने अपने कर्मचारियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगी। ब्रिटानिया का 2024 तक अपने कारखाने के कर्मचारियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। 

ब्रिटानिया के सीएमओ अमित दोषी ने कहा कि वर्तमान में कंपनी के कारखाने के कर्मचारियों में 38 प्रतिशत महिलाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य वर्ष 2024 तक 50 प्रतिशत का विविधता अनुपात हासिल करना है। अभी इस मामले में हमारे कारखानों में मौजूदा राष्ट्रीय औसत 38 प्रतिशत है।’’

अमित दोषी ने कहा कि ब्रिटानिया के गुवाहाटी कारखाने में, कार्यबल में महिलाओं का अनुपात 60 प्रतिशत है और इसे बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इंजीनियरिंग के साथ-साथ पैकिंग, हाउसकीपिंग, लैब टेस्टिंग, कैंटीन और सुरक्षा जैसे आम तौर पर पुरुषों के वर्चस्व वाले क्षेत्रों में महिला कार्यबल के होने पर गर्व है।’’

अमित दोषी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कंपनी पहले ही महिला उद्यमियों के बीच स्टार्ट-अप चुनौती शुरू कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अब तक कंपनी ने ई-कॉमर्स, डिजिटल सेवाओं, मोबाइल वैन के जरिये नेत्र विज्ञान देखभाल और बाल शिक्षा जैसे क्षेत्रों में स्टार्ट-अप के लिए प्रत्येक 30 महिला उद्यमियों को 10 लाख रुपये की शुरुआती पूंजी प्रदान की है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button